फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   prepration of cm programe

सीएम के कार्यक्रम को भव्यता देने में जुटे दिग्गज  

Sun, 07 Jan 2018 12:07 AM IST
basti
basti Updated Sun, 07 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
prepration of cm programe
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : amar ujala
मुंडेरवा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 12 जनवरी को प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर शुगर मिल परिसर में शनिवार को दिग्गजों का जमावड़ा शुरू हो गया। कार्यक्रम की भव्यता को लेकर परिसर में बैठक हुई। शनिवार सुबह भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, क्षेत्रीय मंत्री शिव कुमार पाठक, सांसद हरीश द्विवेेदी, सदर विधायक दयाराम चौधरी, विधायक रवि सोनकर, हर्रैया विधायक अजय सिंह और चंद्र प्रकाश शुक्ल के अलावा बस्ती और संतकबीरनगर के जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों की मौजूदगी रहीं। 
विज्ञापन

सांसद हरीश ने कहा कि पूर्वाँचल के पिपराइच और सठियांव (आजमगढ़) चीनी मिल के बाद मुंडेरवा शुगर मिल चलाया जाना भाजपा के विकास के एजेंडा का प्रमाण है। क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि मुंडेरवा शुगर मिल के लिए सांसद हरीश द्विवेदी और विधायक दयाराम चौधरी दोनों का प्रयास रहा। कहा कि योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल के हैं और उन्हें यहां की समस्या पता है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक ने बस्ती और संतकबीर नगर के पदाधिकारियों से होर्डिंग, प्रचार और वाहन आदि को लेकर चर्चा कर जिम्मेदारियां बांटी। बैठक का संचालन राकेश श्रीवास्तव ने किया। 
विज्ञापन

इस अवसर पर अजय सिंह गौतम, अशोक सिंह, पवन कसौधन, अश्वनी उपाध्याय, राकेश श्रीवास्तव, विवेकानंद मिश्र, विजय रंजन त्रिपाठी, कोला पांडेय, हरीश पटेल, दिवाकर मिश्रा, प्रेम सागर तिवारी, राजेंद्र तिवारी, इंद्रवास सिंह, महेश शुक्ल, राजेश पाल चौधरी, प्रदीप पांडेय, सुधीर पांडेय, विनोद शुक्ल, दयाशंकर मिश्र, रवि श्रीवास्तव, सुधीर पांडेय, करुणेंद्र तिवारी, अखंड प्रताप सिह आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू हुआ सड़क निर्माण 
मुंडेरवा में कार्यक्रम को लेकर हालांकि प्रशासनिक अमला चुप्पी साधे है। मगर डीएम अरविंद कुमार सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। शुगर मिल तिराहे से कार्यक्रम स्थल तक की 400 मीटर सड़क का निर्माण कार्य शनिवार से शुरू हो गया। जीएम आरपी सिंह ने बताया कि दस जनवरी तक सभी तैयारियां पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed