फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparations for Magh Mela begin, 80 buses will run daily

Basti News: माघ मेला की तैयारी शुरू, चलेंगी रोजाना 80 बसें

Sat, 13 Jan 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Magh Mela begin, 80 buses will run daily
बस्ती। प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के लिए परिवहन निगम प्रशासन ने सात पिकिंग प्वाइंट बनाए हैं, जहां से डिपो की कुल 80 बसें श्रद्धालुओं को मेले में पहुंचाएंगी। यह बसें सात फरवरी से 15 फरवरी तक संचालित होंगी। वहीं लोकल रूट पर शेष 14 निगम की व अन्य अनुबंधित बसें यात्रियों को सेवा देंगी।
विज्ञापन


माघ मेले में बड़ी संख्या में स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ती है। इनके लिए बड़ी संख्या में बसों की जरूरत होती है। इसके लिए परिवहन निगम ने डिपो की 80 बसों को प्रयागराज भेजने की तैयारी कर ली है। बस चालकों को यह भी जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह वापसी में भी तय प्वाइंट पर जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को समस्या न होने पाए।
विज्ञापन

गोरखपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से मिले निर्देश के अनुसार माघ मेला के दौरान बस्ती बस स्टेशन परिसर से 20, सिकरीगंज से 25, खलीलाबाद से दो, मुखलिसपुर से 10, मेंहदावल से तीन, उरुवा से 15 व नौसढ़ से पांच बसों को मेले में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन महत्वपूर्ण पर्वों पर उमड़ेंगे यात्री

रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार माघ मेला में दो ऐसे अवसर आएंगे, जब यात्रियों की भीड़ अधिक जुटेगी। एक मौनी अमावस्या व दूसरा बसंत पंचमी के मौके पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जा सकता है। बस्ती डिपो के सीनियर फोरमैन चंदन लाल ने बताया कि माघ मेले की तैयारियों के लिए बसों को तैयार किया जा रहा है, ताकि रास्ते में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed