फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparations for Gandhi Jayanti celebrations are in full swing, morning procession to be taken out

Basti News: गांधी जयंती के आयोजन की तैयारी तेज, सुबह निकलेगी प्रभातफेरी

Thu, 25 Sep 2025 04:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 25 Sep 2025 04:29 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Gandhi Jayanti celebrations are in full swing, morning procession to be taken out
बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में गांधी जयंती को लेकर तैयारी बैठक की गई। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने अपने कार्य एवं आचरण से जनपद की छवि बनाने में सहयोग की अपील की। सोशल मीडिया एवं अन्य प्लेटफार्म पर ऐसा कोई कार्य या आपत्तिजनक टिप्पणी न की जाए, जिससे माहौल खराब होने की आशंका हो। दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों एवं सिद्धांतों को पूरी सत्यनिष्ठा से अपनाने का संकल्प दिलाया जाएगा। सुबह 6 बजे से प्रभातफेरी, 7 बजे से वाक रेस प्रतियोगिता, 8 बजे सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह 9.30 बजे से शहर के विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। 9.45 बजे से जिला कारागार में सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम, सभी शिक्षण संस्थाओं में चित्रकला प्रतियोगिता, अस्पतालों में रोगियों में फल वितरण, कुष्ठ आश्रम हथियागढ़ तथा वृद्धाश्रम बनकटा में फल वितरण होगा। इस मौके पर सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक, डीडीओ अजय कुमार सिंह, जेलर राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed