फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparation to fight to Corona

कोरोना से जंग की तैयारी, बाहर प्रदेशों से आने वालों पर नजर

Sun, 26 Jun 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Preparation to fight to Corona
कोरोना से जंग की तैयारी, दूसरे प्रदेशों से आने वालों पर नजर
विज्ञापन

बस्ती। कोविड के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मेडिकल कॉलेज समेत चार सीएचसी पर बनाए गए कोविड वार्ड की तैयारियों की समीक्षा महकमे ने की है। जिले की सीएचसी मुंडेरवा, मरवटिया, भानपुर व दुबौलिया को कोविड के एल-वन अस्पताल बनाए गए हैं जबकि मेडिकल कॉलेज में कोविड का एल-टू अस्पताल तैयार किया गया है। लक्षण वाले व गंभीर रोगियों के इलाज की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज में है। अब विदेश व बाहर के प्रदेशों से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। इनका नमूना लेकर जांच कराने के बाद ही उन्हें कहीं आने जाने की इजाजत होगी।
कोरोना का खतरा एक बार फिर से मंडराने लगा है। उधर, दो दिनों में 12 पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। कोरोना से जंग की तैयारी पहले से ही की जा रही थी, जिसे अब और तेज कर दिया गया है। जहां तंत्र अलर्ट मोड में है, वहीं बाजार का इस पर कोई प्रभाव नहीं है। लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण के तेजी से फैलने की आशंका है। बाहर के प्रदेश व विदेशों से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। इन्हें तब तक बाहर निकलने की अनुमति नहीं है, जब तक इनका नमूने की जांच निगेटिव न आ जाए। वहीं, पॉजिटिव को अभी भी होम क्वारंटीन ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करना खतरे को बुलाना है : एसीएमओ
एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने कहा कि बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर तभी जाएं जब जरूरत हो। जाते समय जरूर मास्क लगाएं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करना खतरे को बुलाना है। कहा कि धीरे-धीरे ही सही कोरोना पांव पसार रहा है। ऐसे में बचाव ही इसका विकल्प है। उन्होंने कहा कि जिले में एक्टिव केस 18 हैं। इसमें से 12 तो 24 व 25 जून को मिले हैं। कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है मगर कोरोना संक्रमण से बचाव स्वयं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जिले में मौजूद है यह चिकित्सा व्यवस्था
- मेडिकल कॉलेज में बीएसएल लैब-1
- कोविड सैंपलिंग की चिकित्सा इकाई- 17
- कोविड के कुल बेड की संख्या- 655
- ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की संख्या-332
- एचडीयू बेड की संख्या-25
- कोविड आईसीयू बेड की संख्या-25
कोविड पीआईसीयू बेड की संख्या-29- बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर की संख्या-629
- डी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर की संख्या-205
- ऑक्सीजन कंसनट्रेटर की संख्या- 544 (पांच लीटर-312, 10 लीटर-232)
- सेंट्रल ऑक्सीजन लाइन सप्लाई बेड की संख्या-120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed