फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparation for recruitment in roadways

रोडवेज में भर्तियों की तैयारी, मुख्यालय ने मांगा ब्यौरा

Sun, 01 Aug 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Preparation for recruitment in roadways
रोडवेज में भर्तियों की तैयारी, मुख्यालय ने मांगा ब्यौरा
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में जल्द भर्तियों का पिटारा खुलने वाला है। मुख्यालय से क्षेत्रीय प्रबंधकों को जारी दिशानिर्देश से इसकी आहट महसूस होने लगी है। मुख्यालय ने नियमित अप्राविधिक कर्मचारियों का ब्यौरा तलब किया है।

परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) डीवी सिंह ने जारी निर्देश में सीधी भर्ती के नियमित चालक-परिचालक और आशुलिपिक संवर्ग के कार्मिकों का रोस्टर रजिस्टर उपलब्ध कराने को कहा है। इसमें यह भी उल्लेख करना है कि अनारक्षित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कितने कर्मी तैनात हैं। अब तक की सभी कर्मचारियों की पूरी स्थिति स्पष्ट करनी है। जानकारों के अनुसार यह शीघ्र भर्ती खुलने का सुखद संकेत है। जल्द ही प्रदेश सरकार परिवहन निगम में अप्राविधिक (गैर तकनीकी) कार्मिकों की सीधी भर्ती चालू करने की तैयारी कर रही है। वहीं, डिपो के एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि संपूर्ण ब्यौरा क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed