फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparation: Colonies in 25 wards will soon get clean water

तैयारी : 25 वार्डों की काॅलोनियों काे जल्द मिलेगा साफ पानी

Sun, 15 Feb 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Colonies in 25 wards will soon get clean water
बस्ती। शहरी पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की कार्ययोजना तैयार है। वहीं, पहले चरण में 25 वार्डों की नई वंचित कॉलोनियों में 75 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाई जाएगी और नए संसाधन विकसित किए जाएंगे। इससे करीब पांच हजार आबादी को पेयजल सुविधा से आच्छादित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से शहर में की जा रही पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए शासन ने करीब 75 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की है। साथ ही प्रथम किस्त के तौर पर धनराशि जारी की है। इससे नगर के 25 वार्डों की वंचित नई विकसित कॉलोनियों तक पानी पहुंच सकेगा। इन कॉलोनियों तक पानी पहुंचाने के लिए ट्यूबवेल की बोरिंग के साथ ही पाइप लाइन का विस्तार किया जाएगा। इससे करीब पांच हजार की आबादी लाभान्वित होगी और उन्हें पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। नगर पालिका के छूटे वार्ड पेयजल से संतृप्त होंगे।
विज्ञापन

इसके लिए वार्डों में डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन के माध्यम से वार्डों में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। नगर पालिका के 25 वार्डों में कुछ मोहल्लों में पाइपलाइन नहीं पहुंच सकी है। जलकल अनुभाग की ओर से छूटे वार्डों में पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चिह्नित किया जा रहा है। जलकल की ओर से छूटे वार्डों में 15वें वित्त टाइड ग्रांट के तहत नगर पालिका के वार्डों में दोनों तरफ पाइपलाइन बिछेगी, जिससे गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या को बेहतर किया जा सके। 75 लाख की लागत से छूटे वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ययोजना के तहत पांच किमी. पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य रखा गया है। नगर पालिका परिषद ने नरहरिया, ओरीजोत, रौता, कटरा और आवास विकास आंशिक सहित अन्य वार्डों में पाइपलाइन की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है, यहां लाइन बिछेगी। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका के छूटे वार्डों में पेयजल से संतृप्त करने के लिए 15वें वित्त ग्रांट के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम होना हैं।
जेई जलकल अर्चना कुमारी ने बताया नगर पालिका के छूटे वार्डों को चिह्नित किया गया हैं, जल्द ही वार्डों में डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन के जरिए वार्डों में पेयजल से संतृप्त किया जाएगा।

खंभे गाड़ने के चक्कर में तोड़ दे रहे पाइपलाइन : विद्युत निगम के कर्मी बिजली खंभे गाड़ने के चक्कर में नीचे बिछी पाइपलाइन को तोड़ दे रहे हैं। पहला प्रकरण आवास विकास कॉलोनी के टीवी टाॅवर के पास है जबकि दूसरा प्रकरण तुर्कहिया में है। यहां खंबे गाड़ने के चक्कर में पाइप तोड़ दिए हैं, इससे पानी बर्बाद हो रहा है। जेई जलकल का कहना है कि निगम को पत्र भेजकर दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed