फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   premi kimaut ki gutthi uljhi

करंट से प्रेमी की मौत की गुत्थी उलझी

Fri, 19 Jun 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
premi kimaut ki gutthi uljhi
करंट से प्रेमी की मौत की गुत्थी उलझी
विज्ञापन

करंट लगने से ही हुई थी अरुण की मौत
पैकोलिया क्षेत्र के सीवान में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। क्षेत्र के कुनगाई और भानपुर गांव के बीच स्थित गन्ने के खेत में ही 19 वर्षीय अरुण चौहान को करंट लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में दूसरा कोई चोट या निशान न होने से पुलिस यकीनी तौर पर दावा कर रही है कि उसे बचाने की कोशिश में युवती भी चपेट में आकर बेहोश हुई, जैसा कि बृहस्पतिवार को उसने बयान में बताया था।
अब तक की छानबीन में पुलिस ने पाया कि सुबह जानकारी होने के बाद सबसे पहले वहां से करंट वाला तार हटाया गया। मगर दूर-दूर तक दूसरी कोई लाइन न होने से शक किया जा रहा था कि कहीं और हत्या की गई होगी। एसपी हेमरज मीणा का कहना है कि मौके से मिली पांच जोड़ी चप्पलों में से दो प्रेमी-प्रेमिका और बाकी तार हटाने और खेत में पहली बार पहुंचने वाले व्यक्ति की हो सकती है। इसकी छानबीन की जा रही है। बृहस्पतिवार को अरुण की गन्ने के खेत में लाश मिली थी। उसके पास ही एक युवती को भी बेहोशी की हालत में पाया। हर्रैया सीएचसी में होश आने पर युवती ने पुलिस को बयान दिया कि कुनगाई खुर्द निवासी अरुण चौहान ने उसे रात ढाई बजे यह कहते हुए बुलाया था कि उसे दो महीने के लिए बाहर जाना है। जब वह गन्ने के खेत में उसके बताए स्थान पर पहुंची तो उसने अरुण को छटपटाते देखा। बचाने की कोशिश करने के दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

फंस सकते हैं खेत के मालिक
पुलिस का कहना है कि जिस गन्ने के खेत में शव मिला है, उसके मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। एसपी का कहना है कि गन्ने के खेत के बीच से तार ले जाया गया था, जिसकी चपेट में आकर अरुण को करंट लगा। ऐसे में यदि अरुण के परिवार वाले तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed