{"_id":"627aaca0ef46ae192b10688c","slug":"pregrant-women-found-corona-positive-basti-news-gkp4364159109","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 दिन बाद कोरोना का एक मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 दिन बाद कोरोना का एक मरीज मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित मिली
बस्ती। जनपद में 11 दिन बाद फिर से एक कोरोना का का मरीज मिला है। मंगलवार को 2138 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें 2137 निगेटिव मिले हैं। वहीं, एक गर्भवती महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के सरैया अतिबल गांव में एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। गांव में स्वास्थ्य टीम पहुंची और महिला के संपर्क में आने वालों की एंटीजन और आरटीसीपासीआर जांच की गई। एमओआईसी डॉ. प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। 73 लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। एसीएमओ ने बताया कि अभी भी 1330 लोगों की जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से मंगलवार को शहर और गांवों से कुल 1,278 सैंपल लिए गए, इसमें एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच शामिल हैं। रेलवे स्टेशन पर डॉ. मासूमा के नेतृत्व में एलटी हरीश गुप्ता, इसराइल व आनंद श्रीवास्तव ने कोविड के नमूने हासिल किए।
-
1837 ने लगवाई कारोनारोधी वैक्सीन
बस्ती। जिले में मंगलवार को 211 बूथों पर 1837 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि अभियान में 78 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। 517 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। जबकि 12 से 14 वर्ष के 498 बच्चों को टीका लगा है।