फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pre-primary Education Complsary

अब कक्षा एक से पहले आंगनबाड़ी व प्री प्राइमरी की होगी पढ़ाई

Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pre-primary Education Complsary
कक्षा एक से पहले आंगनबाड़ी व प्री-प्राइमरी की पढ़ाई अनिवार्य
विज्ञापन

बस्ती। अब कक्षा एक से पहले आंगनबाड़ी व प्री-प्राइमरी की पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है। सोमवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने मिशन प्रेरणा फेज-2 में निपुण भारत के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए टास्क फोर्स के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी बच्चे का प्रवेश कक्षा एक में सीधे तौर पर न किया जाए। इसके लिए पहले आंगनबाड़ी व प्री-प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई कराई जाए ताकि यहां से निकले हुए बच्चे का कक्षा एक में प्रवेश किया जा सके।
डीएम ने निर्देश दिया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत वर्ष 2026-27 तक बाल वाटिका से कक्षा तीन के शत-प्रतिशत बच्चों में मूलभूत साक्षरता व संख्या ज्ञान का लक्ष्य प्राप्त किया जाना है। बताया कि शासनादेश के अनुसार बाल वाटिका में 5 से 6 वर्ष आयु के बच्चो में अक्षरों और संगत ध्वनियों को पहचानने की क्षमता होनी चाहिए। कक्षा एक में अर्थ के साथ पढ़ने की क्षमता होनी चाहिए। कक्षा दो में अर्थ के साथ पढ़ने व 45 से 60 शब्द प्रति मिनट प्रवाह के साथ पढ़ने की क्षमता विकसित की जाएगी। कक्षा तीन में अर्थ के साथ पढ़ लेने व न्यूनतम 60 शब्द प्रति मिनट प्रवाह के साथ पढ़ने की क्षमता विकसित की जाएगी। इस प्रकार की क्षमता विकसित हो जाने पर पूरा प्रदेश निपुण प्रदेश के रूप में जाना जाएगा।
विज्ञापन

सभी विद्यालयों में लाइब्रेरी की स्थापना कर दी गई है : बीएसए
जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्य सचिव और बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों में लाइब्रेरी की स्थापना कर दी गई है। विद्यालयों की कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक व प्रदेश स्तरीय कमेटी के सदस्य डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने निपुण भारत मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान टॉस्क फोर्स के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed