फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   prdhan protested at sbi

प्रधानों ने एसबीआई शाखा का घेराव किया

Wed, 16 May 2018 11:21 PM IST
basti
basti Updated Wed, 16 May 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
prdhan protested at sbi
एसबीआई की शाखा पर प्रदर्शन करते प्रधान। - फोटो : amar ujala
कप्तानगंज। 
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानों ने बुधवार को एसबीआई कप्तानगंज की शाखा का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। शाखा प्रबंधक पर तमाम आरोप मढ़े। इसके चलते घंटों बैंक का कार्य प्रभावित रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। 
प्रधान संघ के अध्यक्ष कपिल देव चौधरी की अगुवाई में बैंक परिसर में जुटे दो दर्जन से ज्यादा ग्राम प्रधानों ने शाखा प्रबंधक तथा बैंक कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि इस शाखा में मात्र छह हजार रुपये के बियरर चेक का भी भुगतान लाभार्थियों को नकद नहीं किया जाता। इसके चलते भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना शौचालय निर्माण की प्रगति प्रभावित हो रही है। बैंक कर्मी ऐसे चेक को खातों में डालने का आदेश सुनाते हैं, जो नियम के खिलाफ है। आरोप लगाया कि केवाईसी अपग्रेडेशन के लिए उपभोक्ताओं को महीनों दौड़ाया जाता है। यह भी कहा कि यहां सभी कार्य बिचौलियों के हवाले कर दिया गया है। इसी के नाते सभी को परेशान किया जाता है, जिससे वे मजबूर होकर बिचौलियों के शरण में चले जाएं। इन स्थितियों को सुधारने के लिए भी प्रयास किए गए, मगर बात नहीं बनी तब मजबूरी में आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।  इस दौरान ग्राम प्रधान राम स्वरूप सिंह, रामजीत यादव, राममिलन चौधरी, मनोज कुमार, राम प्रसाद यादव, दिनेश चौधरी, कन्हैया लाल, चंद्र प्रकाश चौधरी, चंद्र प्रकाश यादव सहित दो  दर्जन से ज्यादा प्रधानों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। प्रधानों ने क्षेत्रीय प्रबंधक को भी इससे अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को शांत तो करा दिया लेकिन अब भी आक्रोश कायम है। 
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक आनंद कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधानों द्वारा कई बियरर चेक एक साथ लाकर भुगतान का दबाव बनाया जाता है, जबकि बियरर चेक का भी भुगतान लाभार्थी को ही कोई पहचान पत्र देने पर ही करने का प्रावधान है। उक्त के चलते बौखलाए ग्राम प्रधानों ने मिथ्या दोषारोपण करते हुए अपशब्द तो कहे ही बैंक कार्य में बाधा भी डाली। इसके लिए हम विधिसम्मत कार्रवाई के लिए मजबूर हैं। इसके लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।   इधर, थानाध्यक्ष अनिल कुमार दूबे ने बताया कि बैंक परिसर में शाखा प्रबंधक और प्रधानों के बीच कहासुनी हुई है। मौके पर उप निरीक्षक भीम सिंह को भेजा गया था। दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत करा दिया है। अभी तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर थाने पर नहीं दी है। यदि तहरीर मिली तो विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed