{"_id":"5a5272314f1c1b4b198b56f4","slug":"prakstoshav-celbreted1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा कीर्तन दरबार, लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजा कीर्तन दरबार, लगे जयकारे
basti
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
कायऱ्र्यक्रम
- फोटो : amaruajala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। विश्व बंधुत्व की भावना जागृत करने वाले सामाजिक समरसता व एकता के प्रतीक खालसा पंथ के जनक श्रीगुरु गोविंद सिंह का 351 वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा के साथ रविवार को संपन्न हो गया। 13 दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन गुरु गोविंद सिंह नगर स्थित गुरुद्वारा कंपनी बाग में कीर्तन दरबार सजा। गुरु के लंगर में लोगों ने प्रसाद चखा। जयकारे लगे।
सुबह से ही गुरु के चरणों में माथा टेकने वालों की भीड़ लगी रही। तत्पश्चात कीर्तन दरबार की बारी आई। कार्यक्रम की शुरुआत हजूरी रागी जत्था प्रीतम सिंह ने वाह-वाह गुरु गोविंद सिंह, आपे गुरु... कीर्तन से की। इस दौरान बोले सो निहाल.... के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान गुरुघर की ओर से सांसद हरीश द्विवेेदी, विधायक सदर दयाराम चौधरी, मंडलायुक्त दिनेश सिंह, डीआईजी राकेश चंद्र साहू, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, इं. एके आर्या, हरवंश सिंह सचदेवा, राना दिनेश प्रताप सिंह, कमल सेन, जगदीश प्रसाद शुक्ल, रवींद्र पाल सिंह, जीत सिंह सहित कई को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन गुरुघर के सेवक सरदार जगवीर सिंह ने किया। अंत में गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सुखचैन सिंह ने गुरु महराज के चरणों में अरदास समर्पित किया। इस मौके पर मुख्य सेवादार सरदार हरि सिंह बबलू, कुलदीप सिंह, हरभजन सिंह, अमृत पाल सिंह, बलजीत सिंह, हरदीप सिंह, योगेंद्र सिंह, जगपाल सिंह, रावी सिंह, तरनजीत सिंह, ओम प्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।