फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pradhan putra Murder case open

संशोधित फालोअप...बोरे में भरकर लाया और कुएं में फेंक दिया,आरोपित गिरफ्तार

Sat, 12 Feb 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pradhan putra Murder case open
बोरे में भरकर लाया और कुएं में फेंक दिया
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। कलवारी थाने के विशेनपुर निवासी कुदरहा ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के साढ़े तीन वर्षीय बेटे नागेंद्र की हत्या कुएं में फेंककर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि के बाद गांव के ही हत्यारोपी राम जनक उर्फ मोसम्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घटना के दूसरे दिन ही उसने गांव में शोर मचाना शुरू कर दिया था कि उसने बोरे में भरकर बालक को लाया और बोरे से निकलकर कुएं में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपित ने कबूल किया कि उसने चिढ़ाने की वजह से ऐसा किया। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के तीन अन्य लोगों को पुलिस ने नामजद किया है। एसओ अरविंद कुमार शाही का कहना है कि उनकी भूमिका के बारे में छानबीन की जा रही है। बता दें कि बुधवार देर शाम विशेनपुर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौधरी का साढ़े तीन वर्षीय बेटा नागेंद्र प्रताप दरवाजे के सामने खड़े ट्रैक्टर पर बैठा खेल रहा था। जिसके बाद अचानक गायब हो गया। कुछ देर बाद उसे कहीं आसपास न देख परिवार के लोग ढूंढने लगे। लोगों से पूछने पर पता चला कि वह कुंए में गिरा हुआ है। आनन-फानन में उसे कुएं से निकालकर परिवार के लोग अस्पताल ले गए, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को शव का कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मृतकम के पिता ने गांव के मुकेश, राज व प्रमोद के विरुद्ध संदेह के आधार पर हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बीच राम जनक उर्फ मोसम्मी का नाम प्रकाश में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed