फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pradhan appealed dcc

Basti News: प्रधान ने लगाई गुहार, एसओ नहीं ले रहे संज्ञान

Mon, 18 Dec 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pradhan appealed dcc
बस्ती। वाल्टरगंज थाने के चंदोखा गांव के प्रधान विश्वनाथ सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र देकर गांव के विपक्षियों पर आरोप लगाया है। साथ ही, एसओ वाल्टरगंज पर आरोपियों से सांठगांठ करके केस दर्ज न करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

प्रधान के अनुसार, गांव के कुछ लोग वर्षों पुरानी सड़क की जमीन के बीच अवैध दीवार का निर्माण कर रहे थे। जब निर्माण कार्य रोकने को कहा तो विपक्षी उन पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। मारने के लिए दौड़ा लिया। भाग कर अर्जुन सिंह के घर में छिपकर जान बचाई। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना एसओ वाल्टरगंज को देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई और न ही काम रोका गया। बाद में पता चला कि उल्टे प्रधान औरउनके बच्चों पर केस दर्ज दिया। इसकी शिकायत एएसपी से करने पर केस दर्ज करने का आदेश दिया गया। इसके बावजूद एसओ ने केस दर्ज नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed