{"_id":"653035cb7f5b6af899096966","slug":"prabhat-pheri-rising-in-the-morning-basti-news-c-207-1-bst1001-5917-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सुबह निकल रही प्रभातफेरी, दिनभर हो रहा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सुबह निकल रही प्रभातफेरी, दिनभर हो रहा संपर्क
Thu, 19 Oct 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सनातन धर्म संस्था की ओर से 26 अक्तूबर से 4 नवंबर आयोजित श्री रामलीला महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। प्रतिदिन सुबह 5 से 7 बजे तक मोहल्लों और कालोनियों में प्रभातफेरी निकाली जा रही है। बुधवार को महरीखावां, सिविल लाइंस व पुराना डाक खाना क्षेत्र में प्रचार टोलियां भगवा पताके के साथ घर-घर पहुंची। इस दौरान सनातनधर्मियों को श्री रामलीला में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया।
प्रभातफेरी के दौरान प्रभु श्री राम जी की वंदना स्वर गूंज रहे हैं। अनुराग शुक्ल ने बताया कि तीन दिनों से लगातार प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें केसरिया पताका के साथ रामभक्त जय श्रीराम का उद्घोष करते डोर-टू-डोर संपर्क कर रहे हैं। आम जन को निमंत्रण के साथ पत्रक वितरण दिया जा रहा है। लोगों के घरों पर श्री रामलीला महोत्सव का स्टीकर भी लगाया जा रहा है। प्रभातफेरी में स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जा रहा है। अगले दिन यह प्रभात फेरी आवास विकास मुहल्ले में प्रस्तावित है। इस मौके पर पंकज, कवीश अबरोल, भोलानाथ चौधरी, जय प्रकाश यादव, सुनील, अखिलेश दुबे, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद