{"_id":"64c9486fd4e28f4b0b025f1f","slug":"power-supply-disturb-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2133-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अघोषित बिजली कटौती से दिन में कारोबार और रात में प्रभावित हो रही नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अघोषित बिजली कटौती से दिन में कारोबार और रात में प्रभावित हो रही नींद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। अघोषित बिजली कटौती से दिन में व्यवसायियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है तो रात में उपभोक्ताओं को सुकून की नींद नसीब नहीं हो रही है। विभाग लोकल फाल्ट और ओवरलोडिंग बताकर पल्ला झाड़ लेता है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शहर में हर घंटे कटौती से व्यवसायी और सामान्य उपभोक्ता खासे परेशान हैं।
गर्मी में हर साल उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती का सामान करना पड़ता है। विभाग आपूर्ति को लेकर पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है। संसाधनों को दुरुस्त करने की कवायद सिर्फ कागजों तक ही सीमित होकर रह गई है। उपभोक्ता लाख शिकायत कर लें, लेकिन स्थिति में सुधार की गुंजाइश नहीं दिख रही है। बारिश न होने के चलते जिले में उमस अधिक हो रही है। गर्मी से बचाव के लिए उपभोक्ता एसी, कूलर का प्रयोग कर रहे हैं। बिजली विभाग इसे ही समस्या की जड़ मान बैठा है। हर शिकायत पर अफसर ओवरलोडिंग का बहाना कर उपभोक्ताओं को संतुष्ट कर देते हैं। उमस भरी गर्मी में दिन में व्यवसायियों का कारोबार प्रभावित हो रहा तो रात में वह सुकून की नींद नहीं सो पा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती का असर व्यवसाय पर पड़ रहा है। हर घंटे बिजली गुल हो जाती है। मेरा लांड्री का व्यवसाय है। ग्राहकों को समय से कपड़े धुलकर नहीं दे पा रहा हूं, जिससे दिनों दिन ग्राहकों की संख्या कम हो रही है।
-अभिजीत सिंह, व्यवसायी, खैर कॉलोनी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कृषि के सिंचाई यंत्रों का कारोबार करता हूं। आजकल फसली सीजन होने के कारण किसान बड़ी संख्या में बिजली चलित पंप खरीदने व रिपेयर कराने आते हैं। बिजली कटौती के कारण ग्राहकों को संतुष्ट करने के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है।
-मनीष शुक्ला, व्यावसायी, तुरकहिया
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
बारिश न होने से बिजली की खपत बढ़ गई है, जिससे लाइनें फाल्ट में अधिक आ रही हैं। इसे तुरंत दूर कराया जा रहा है। संसाधनों को लगातार दुरुस्त कराने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
-मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, नगरीय।