फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   power supply disturb

Basti News: शटडाउन लेकर सो गया लाइनमैन, रातभर अंधेरे में रहे उपभोक्ता

Mon, 07 Aug 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
power supply disturb
हर्रैया। विद्युत उपकेंद्र के बेलभरिया फीडर पर आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की समस्या अब आम हो चुकी है। रविवार की रात लाइनमैन शटडाउन फाल्ट दुरुस्त करने गया और घर जाकर सो गया, जिससे रातभर उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं मिली।
विज्ञापन

उपकेंद्र पर काम कर रहे लाइनमैनों की मनमानी किसी से छुपी नहीं है। सब कुछ जानकर अफसर भी चुप्पी साधे हुए हैं। रविवार रात करीब 8.25 बजे बेलभरिया फीडर का तार टूटकर गिर गया, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। लाइनमैन हरेंद्र तिवारी ने ठीक कराने के लिए शटडाउन लिया और संविदाकर्मी दद्दन व पिंटू को साथ लेकर फाल्ट दुरुस्त करने निकले। दद्दन व पिंटू लाइन ठीक कर रहे थे, तभी मौका पाकर हरेंद्र तिवारी घर चले गए और जाकर सो गए।
विज्ञापन

रात करीब 11:30 बजे संविदाकर्मी जब लाइन ठीक कर चुके तो आपूर्ति जोड़ने के लिए एसएसओ मटलू को फोन कर शटडाउन वापस लेने की बात कही। शटडाउन वापसी की बात कंफर्म करने के लिए जब एसएसओ ने लाइनमैन को फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। थक हारकर इसकी सूचना एसएसओ ने अवर अभियंता को दी। सभी मिलकर करीब दो घंटे तक लाइनमैन को फोन करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठा। रात करीब दो बजे लाइनमैन हरेंद्र ने फोन कर शटडाउन वापस किया। कारण पूछने पर बताया कि आंख लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडर से आपूर्ति बहाल हुई तो आधा घंटे बाद फिर लाइन में फाल्ट हो गया। सुबह अटवा निवासी उपभोक्ता विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनभर उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता से मिलकर लाइनमैन के मनमाने रवैये की शिकायत की। अधिशासी अभियंता ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। खबर लिखे जाने पर बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई थी।

अधिशासी अभियंता पीके गुप्ता ने बताया कि शट डाउन लेकर लाइनमैन के सो जाने की शिकायत उपभोक्ताओं ने की है। यह लाइनमैन की लापरवाही है। उससे स्पष्टीकरण तलब कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed