{"_id":"69d696f4ab05af38e70ae0b6","slug":"power-supply-disrupted-due-to-storm-drizzle-increased-concern-basti-news-c-207-1-bst1006-156404-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आंधी से बिजली आपूर्ति ध्वस्त...बूंदाबांदी ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आंधी से बिजली आपूर्ति ध्वस्त...बूंदाबांदी ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र केबैहार में बिजली के तार पर गिरा पेड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मंगलवार की देर रात आई आंधी से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। इधर बुधवार को हुई बूंदाबांदी ने किसानों के होश उड़ा दिए है। जिनके गेहूं अभी तक नहीं कटे वह परेशान हैं। किसान अब मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे है।
मंगलवार की देर रात 10 बजे के करीब अचानक मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। यह क्रम बुधवार की सुबह भी जारी रहा, बूंदाबांदी इसे देख किसान परेशान हो गए। वहीं कई क्षेत्रों में एहतियातन बिजली काट दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में तो बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। कई जगह तार टूट गए। बुधवार की शाम तक कई क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो पाई थी।
पिछले 48 घंटों में दो बार आई तेज आंधी के चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। धन्सीपुर व नरायनपुर कुंवर में विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से आधा दर्जन खंभे व एक 10 केवीए का ट्रांसफार्मर टूट गया। जिससे इन दोनों गावों में पिछले 48 घंटों से आपूर्ति ठप है। उप केंद्र के बेलभरिया फीडर पर मंगलवार रात को आई आंधी के बाद पूरी रात बिजली गुल रही। उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा। इसके अतिरिक्त कई अन्य गावों में भी खंभे टूटने से आपूर्ति बाधित होने की सूचना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से 60 घरों में अंधेरा
हरैया। विद्युत उप केंद्र के महराजगंज फीडर से जुड़े धंसीपुर गांव में दो दिन पहले रात में आई तेज आंधी में पेंड विद्युत लाइन पर गिर पड़ा। इससे पांच खंभे व एक 10 केबीए का ट्रांसफार्मर टूटकर जमीन पर गिर गया। इसके कारण इस गांव के करीब 60 घरों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इसके अलावा हसीनाबाद फीडर से जुड़े नारायनपुर कुंवर गांव में भी पेड़ गिरने से एक पोल टूट गया जिससे गांव के करीब दो दर्जन उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके अलावा चोरखरी सहित महराजगंज, केशवपुर, अमारी व हसीनाबाद फीडर के गावों में रात में करीब पांच से छह घंटे बिजली गुल रही। बेलभरिया फीडर के लगभग 60 गावों में पूरी रात बिजली गुल रही। इस संबंध में जेई चंद्रिका वर्मा ने बताया कि धनसीपुर में टूटे पांच पोल के अलावा अन्य गावों में टूटे खंभों की सूचना एकत्र कर रिपोर्ट भेजी गई है। ठेकेदार से प्रभावित गावों में जल्द व्यवस्था किए जाने को कहा गया है।