{"_id":"64c947d1464c4fc68e0f998a","slug":"power-supply-demand-basti-news-c-207-1-sgkp1002-2141-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नगर बाजार में होगी शहरों जैसी बिजली की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नगर बाजार में होगी शहरों जैसी बिजली की आपूर्ति
विज्ञापन
बस्ती। नगर पंचायत नगर को स्वतंत्र फीडर से जोड़कर शहरों की भांति बिजली आपूर्ति की जाएगी तथा जर्जर खंभे और तार बदले जाएंगे। ट्रांसफाॅर्मरों को बदल कर क्षमता वृद्धि की जाएगी।
उक्त बातें अधीक्षण अभियंता विद्युत खंड बस्ती रामदास ने नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना के नेतृत्व में मिले एक प्रतिनिधि मंडल को दिया। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना बिजली की समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिलीं। अपने सभासदों और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह के साथ अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचीं राना ने नगर पंचायत को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने की मांग करते हुए कहा कि अघोषित बिजली कटौती बंद कर लोकल फाल्ट की समस्या दूर की जाए।
जर्जर खंभों और तारों को बदलने तथा भ्रष्ट एवं लापरवाह कर्मियों को नगर पंचायत से हटाने की मांग भी की। अधीक्षण अभियंता रामदास ने सहायक अभियंता बागीश गुप्ता को बुलाकर नगर पंचायत की बिजली समस्याओं को चरणबद्ध रूप से निस्तारित करने का निर्देश दिया। आश्वस्त किया कि अटल नगर वार्ड के खुटहन मुहल्ले में वर्षों से लगे खंभों, तार और ट्रांसफाॅर्मर एक सप्ताह में ठीक किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर सभी सभासद, प्रधान प्रतिनिधि आशीष सिंह, राजू मोदनवाल, राकेश पांडेय, शनि पांडेय, रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।