फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Power supply by Roster order DM

रोस्टर से बिजली आपूर्ति करें जिम्मेदार

Fri, 29 Apr 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Power supply by Roster order DM
रोस्टर से बिजली आपूर्ति करें जिम्मेदार : डीएम
विज्ञापन

बस्ती। एडीओ व जेई रोस्टर के तहत विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। क्षेत्र से मिल रही विद्युत की शिकायतों को अनदेखा न करें। यदि कहीं भी लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
यह निर्देश डीएम सौम्या अग्रवाल ने दिए हैं। वे विद्युत आपूर्ति में उत्पन्न हो रही बाधा के मद्देनजर जनप्रतिनिधि एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक कर रही थीं। डीएम ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र से जुड़ी विद्युत समस्याओं व कटौती की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

मंडल अभियन्ता आरबी. कटियार ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में रोस्टर के तहत 21 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति कराई जा रही है। इसके बाद भी लोकल फाल्ट अथवा ट्रिपिंग के कारण कुछ समय की कटौती हो जा रही है। एक सप्ताह में अधिक से अधिक कार्रवाई कराकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि क्षेत्र में आ रही विद्युत की समस्याओं के लिए उपभोक्ता अपने क्षेत्र के अवर अभियंता से संपर्क कर या हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, एडीएम अभय कुमार मिश्र, राजेन्द्र गुप्ता, धीरसेन निषाद, वेदकला, सईद खां, प्रमुख कुदरहा अनिल कुमार दूबे, आलोक चौधरी, आरबी यादव, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता, एसडीओ, अवर अभियंता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed