फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Power remained out for 11 hours in Gandhinagar; people also struggled to get water.

Basti News: गांधीनगर में 11 घंटे गुल रही बिजली, पानी के लिए भी तरसे लोग

Mon, 19 Oct 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Power remained out for 11 hours in Gandhinagar; people also struggled to get water.
बस्ती। शहर के प्रमुख बाजार और वीआईपी क्षेत्र गांधीनगर में रविवार को 11 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक बिजली गुल रहने से बाजार में कारोबार प्रभावित हुआ। घरों में पानी की किल्लत हो गई, जबकि दुकानों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। गर्मी के कारण लोग पंखे की हवा के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टाउन क्लब के पास 11 केवी लाइन के झुके बिजली के पोल को हटाकर नया पोल लगाने के लिए रविवार सुबह आठ बजे शटडाउन लिया गया था। काम पूरा करने के लिए दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन तय समय पर काम पूरा नहीं हो सका। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम सात बजे काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन


लंबे समय तक बिजली न रहने से गांधीनगर, तुर्कहिया, बभनगांवा और मालीटोला समेत आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई। वहीं, बिजली पर निर्भर दुकानों का कामकाज प्रभावित रहा। इनवर्टर डिस्चार्ज होने से दुकानदारों को कारोबार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकेंद्र अमहट के अवर अभियंता वीके सिंह ने बताया कि टाउन क्लब के पास झुके बिजली के पोल की जगह नया पोल लगाने के लिए शटडाउन लिया गया था। कार्य पूरा होने के बाद रविवार शाम बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed