{"_id":"64e1087e81eed6d8d4013078","slug":"power-corporation-basti-news-c-207-1-sgkp1004-3020-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चौथे दिन ठीक हुई खामी, उपभोक्ताओं के घरों में हुआ उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चौथे दिन ठीक हुई खामी, उपभोक्ताओं के घरों में हुआ उजाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। हर्रैया विद्युत वितरण खंड के तहत 33 केवी उपकेंद्र एकडेंगवा पदमापुर से शनिवार शाम साढ़े छह बजे आपूर्ति शुरू हो पाई। दिनभर चली जद्दोजहद के बाद शाम तक सिर्फ एक फीडर ही चल पाया था। अवर अभियंता ने बताया कि अन्य दोनों फीडर भी रात आठ बजे तक सामान्य कर दिया जाएगा। उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप होने की सूचना पर कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने अवर अभियंता को खामियां जल्दी दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
उल्लेखनीय है कि पदमापुर उपकेंद्र से बुधवार की रात आठ बजे आपूर्ति अचानक ठप हो गई। जांच में ट्रांसफाॅर्मर में खराबी मिली। तब से शनिवार शाम तक करीब 32 हजार की आबादी को बिजली नसीब नहीं हुई थी। ट्रांसफाॅर्मर की जांच में फाल्ट का पता नहीं चला तो विभाग ने तेल फिल्टर कराने का निर्णय लिया। शुक्रवार दिनभर तेल साफ करने का सिलसिला चलता रहा। शनिवार को ट्रांसफाॅर्मर ठीक कर उसे दिनभर चार्ज किया गया। शाम 6.30 बजे बैरागल फीडर की आपूर्ति सामान्य हुई तो रखिया और चिलमा फीडर के भी उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता उमेश उपाध्याय ने बताया कि खामियां ठीक कर ली गई हैं। एक-एक कर सभी फीडर की आपूर्ति बहाल की जा रही है। रात आठ बजे तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सोनहा फीडर का खराब हुआ पैनल, आपूर्ति ठप
सोनहा। विद्युत उपकेंद्र भानपुर से चलने वाले सोनहा फीडर से आपूर्ति शुक्रवार को ठप हो गई, जिससे उपभोक्ताओं को शनिवार शाम सात बजे तक बिजली नहीं मिली। अवर अभियंता ने बताया कि फीडर के पैनल में खराबी आ गई है। तकनीशियन की मदद से इसे ठीक किया जा रहा है। देर रात तक आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। संवाद