फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Potholes on Malviya Marg, let's be careful

बस्ती: मालवीय मार्ग में गड्ढें, चलें जरा संभल कर

Sat, 11 Feb 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Feb 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Potholes on Malviya Marg, let's be careful
मालवीय मार्ग में गड्ढें, चलें जरा संभल कर
विज्ञापन

जगह-जगह क्षतिग्रस्त है सड़क, नगर पालिका के जिम्मेदार बेखबर
काम के नाम पर डाले गए छोटे पत्थर के टुकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यदि आप मालवीय रोड पर यात्रा करने की सोच रहे हैं तो सावधानी के साथ वाहन चलाएं। थोड़ी सी चूक अस्पताल पहुंचा सकती है। मार्ग पर यात्रा करने में सुगमता कम जोखिम ज्यादा है। सड़क के गड्ढे राहगीरों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। आए दिन इस मार्ग पर लोग चोटिल भी हो रहे हैं, मगर इसके बाद भी नगर पालिका के अफसरों की नींद नहीं टूट रही है।
फोरलेन से शहर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग मालवीय रोड गड्ढों में तब्दील हो गया है। रोडवेज की बसों से लेकर बड़े-बड़े ट्रक इसी रास्ते शहर में प्रवेश करते हैं। चार साल पहले बनी सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं तो बारिश में वाहनों की आवाजाही से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

सड़क से गुजरने वाले लोग मार्ग की बदहाली पर व्यवस्था को कोस रहे हैं। रौता चौराहे से थोड़ी दूर आगे रोडवेज बस स्टेशन की ओर चलने पर पचास मीटर सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। दुर्घटना से बचने के लिए वाहन सवार चलते समय यहां पहुंचते ही अनियंत्रित हो जा रहे हैं। मैरिज हाल के पास सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। यही हाल कामता प्रसाद मार्ग के निकट का भी है। बिजली कॉलोनी से लेकर नए पेट्रोल पंप तक की सड़क की मरम्मत करीब वर्ष भर पहले कराई गई थी, मगर चंद रोज में ही गिट्टियां उखड़ गईं। यही हाल रौता चौराहे के आसपास भी है। इस रास्ते पर तमाम विद्यालय और निजी नर्सिंग होम भी हैं। ऐसे में बदहाल सड़क पर यात्रा करना लोगों की मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बोले नागरिक रौता चौराहा निवासी जगन्नाथ ने कहा कि शहर के रौता चौराहे तक आने में पसीना छूट जाता है। रोडवेज से लेकर रौता चौराहा और उसके आगे सुभाष चौराहे तक मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। ऐसे में इस मार्ग पर सफर खतरनाक हो गया है।
ब्लाक रोड निवासी राकेश यादव ने कहा कि यह वादा था कि सड़क बना दिया जाएगा, मगर पांच साल में तत्कालीन अध्यक्ष ने कुछ नहीं किया। इसके बाद नई प्रशासनिक व्यवस्था भी केवल कागजी कोरम पूरा कर रही है। अब तक उम्मीद टूट गई है कि शहर की सड़क कभी बन सकेगी।
------
देखरेख की जिम्मेदारी पालिका की : ईओ
ईओ नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि मालवीय रोड खराब होने की जानकारी है। इसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित किया जा चुका है। अब इसके निर्माण की जिम्मेदारी उसी विभाग की है, मगर देखरेख पालिका कर रही है।

---------
पालिका ने अनापत्ति लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा है। इसमें नौ सड़क शामिल हैं। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही इन मार्गों का हस्तांतरण किया जाना संभव है। ऐसे मे पालिका इस पर अभी काम करा सकती है। सड़क का हस्तांतरण गड्ढा मुक्ति होने के बाद ही लिया जाएगा।
एके सिंह, एक्सईएन निर्माण खंड, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed