फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Postal Departments workers protest

डाक कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी भरी हुंकार

Tue, 29 Mar 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Postal Departments workers protest
डाक कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी भरी हुंकार
विज्ञापन

बस्ती। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर तथा पूर्व में दी गई नोटिस के क्रम में मंगलवार को दूसरे दिन भी बस्ती मंडल के डाक कर्मचारी प्रधान डाकघर के प्रांगण में उपस्थित हुए। गेट पर हड़ताल की नोटिस चस्पा देख तमाम खातेदार व ग्राहक मायूस लौटते देखे गए। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीति की घोर निंदा की। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की अपनी मांग को दोहराया।
वक्ताओं ने कहा कि यदि एनपीएस स्कीम इतनी ही अच्छी है तो एमपी, एमएलए क्यों पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं। 18 माह से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान करने, प्रोन्नति में वेरी गुड का बेंच मार्क वापस लेने, कमलेश चंद्रा की लंबित रिपोर्ट शीघ्र लागू करने तथा मृतक आश्रितों की बहाली की पांच प्रतिशत सीलिंग खत्म करने की मांग की गई। अपने संबोधन में सत्येंद्र सिंह सचिव राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ तृतीय, अशोक कुमार चौधरी सचिव पोस्टमैन ग्रुप डी एवं राधेश्याम यादव सचिव जीडीएस बस्ती ने कहा कि अपनी मांगों के संबंध में हमारे संघ ने पहले ही सरकार से कई दौर की वार्ता की थी परंतु परिणाम शून्य रहा। मजबूरन हड़ताल पर बैठने के लिये बाध्य होना पड़ा। रिटायर्ड कर्मचारी इंदुशेखर मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, शंकर सिंह आदि ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

हड़ताल में मुख्य रूप से नागेंद्र देव पांडेय, राममूरत, राज कृष्ण उपाध्याय, कपींद्र प्रताप सिंह, राहुल मिश्रा, विकास चौधरी, विनीता सिंह, पंकज कुमार, सूर्य भूषण मिश्र, सुशील कुमार यादव, अनिल कुमार श्रीवास्तव , लालजी, कृष्ण कुमार, शिवपूजन, राम गोविंद मिश्रा, दुर्गेश कुमार, चंद्र प्रकाश, कन्हैया लाल, दिनेश कुमार, राधेश्याम, हृदय राम, राहुल गुप्ता, शिवम यादव, संघपाल, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed