फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   post office workers protested

डाक कार्य ठप, हड़ताल पर डटे डाक सेवक

Fri, 25 May 2018 11:57 PM IST
basti
basti Updated Fri, 25 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
post office workers protested
प्रदर्शन करते डाककर्मी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर चार दिन से डाक सेवक हड़ताल पर हैं। इससे स्पीड पोस्ट, पार्सल, रजिस्ट्री आदि का कार्य ठप हो गया है। डाक सेवक अपनी मांगों के समर्थन में लगातार डाक घरों के समक्ष प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं।
सातवें वेतनमान के लिए चंद्रा कमेटी की संस्तुतियां लागू किए जाने की मांग को लेकर गत मंगलवार से जिले भर के ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं। इससे डाक संबंधित सभी कार्य ठप पड़ गए हैं। हड़ताली डाक सेवकों ने मांगें पूरी होने तक कदम पीछे नहीं हटाने का संकल्प जताया है। उप डाकघर कलवारी के सभी 18 उप डाकघरों से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर चंद्रा कमेटी की सिफारिशें लागू किए जाने की मांग की है। बैड़ारी, भंगुरा, चिलमा, छरदही, डेल्हवा, डिंगरापुर, गायघाट, गौसपुर, कुदरहा, कुसौरा, कनैला, केवांड़ी, मनौवा, नयकापार, परसांव, राजपुर वैरिहवा, डिहुकपुरा तथा उमरिया शाखाएं हैं। डाक सेवक राजाराम, विजयपाल, शारदा देवी, राम चंद्र,  इन्द्रजीत, भीम सिंह, जगदम्बा लाल, अमरलाल, पवन कुमार, दीन दयाल, हनुमंत, सत्य नारायण, दीप कुमार आदि प्रदर्शन में शामिल रहे। उप डाकपाल राम मूर्ति ने बताया कि हड़ताल के कारण ऐसी डाक नहीं बंट पा रही जो 24 घंटे में बंट जाना चाहिए। प्रशासनिक विभाग हड़ताल पर नहीं है इसलिए बस्ती से डाक कलवारी तो पहुंच जा रही है लेकिन बंट नहीं पा रही है।   
विज्ञापन

सल्टौआ उपडाक घर के सामने डाक सेवकों ने चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। धरने में रामयज्ञ पांडेय ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक  िनयमित कर्मचारी होने के बाद भी सातवें वेतन का लाभ नहीं पा रहे हैं।जब तक हम लोगों की मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक पोस्ट ऑफिस पर कोई कार्य नहीं किया जाएगा। रामयज्ञ पांडेय, विश्वनाथ, रामभीर चौधरी, रामनिहोर चौधरी, जगदीश प्रसाद, मेवालाल, ह्र्दयराम, सियाराम, अशोक कुमार, रामनरेश, आंनद तिवारी,पंचम आदि लोग धरने में मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडेरवा में संघ के स्थानीय अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को जब तक लागू नहीं की जाएंगी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। स्वामी नाथ त्रिपाठी, बसंत लाल, रामशिव चौधरी, राजेश पाल, बलिराम शुक्ल आदि उपस्थति रहे। 
नगर बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस पर तैनात डाक सेवकों के कार्य नहीं करने से कार्य बाधित है। हड़ताल के चार दिन होने पर भी अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने डाकपालों के अनिश्चति कालीन हड़ताल की सुधि नहीं ली। डाक सेवकों ने कहा कि हक की लडाई तब तक जारी रहेगी जब तक पूरी नहीं की जाती।रामउजागिर, राधेश्याम तिवारी आदि ने कहा कि शासन प्रशासन हमारे धैर्य की परीक्षा न ले। जनार्दन श्रीवास्तव, इन्द्रा मिश्रा, शिवनाथ वर्मा, रामजी यादव, दयाराम, मदन लाल, कोमल प्रसाद, राजदेव, जय प्रकाश दुबे, सत्य नारायण यादव, मालती सिंह, रामकेवल, रामकरन, दलिीप कुमार पांडेय, जगदीश यादव समेत तमाम डाकसेवक मौजूद रहे। ! 
बनकटी, बानपुर, महसो, लालगंज आदि उप डकखानों के डाक सेवकों ने प्रदर्शन कर अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रखी। बालाजी चौधरी, जुगल किशोर पाल, विश्वनाथ यादव, राममिलन यादव, बानपुर के रामनिरंजन पांडेय, चन्द्र प्रकाश गिरी, हरीराम यादव, दिग्विजय नाथ यादव आदि धरने पर रहे। 
बभनान में ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से डाक वितरण सेवा ठप है। बभनान पोस्ट ऑफिस के संचालित होने वाले तीन ग्रामीण डाकघर बढ़या, महुआ डाबर तथा बेलवरिया जंगल में डाक सेवा ठप है। जिससे रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, मनीआर्डर, डाक टिकट, सीओडी, पार्सल, कॉल लेटर आदि का वितरण नहीं हो पा रहा है। अध्यक्षता कर रहे ब्रम्हदत्त पांडेय ने मांगे पूरी नहीं हो जाएंगी तब तक डाक सेवक चुप नहीं रहेंगे। हरि प्रसाद मिश्र, राम प्रताप सिंह, धर्मेंद्र वमा, केदारनाथ, ब्रम्हदत्त पांडेय, आदि डाक सेवक मौजूद रहे । 
रुधौली के रुद्रनगर व हनुमानगंज डाकखाने पर भी काम ठप है। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मौर्या, रविन्द्र मणि त्रिपाठी, कपिल, मंगल पाल, रामविलास तिलमराम ,उदयराज ,रामचन्द, शुक्ला, आशोक कुमार, राम उजागिर, ओम प्रकाश त्रिपाठी, अजीत कुमार, शिवनाथ गुप्ता, सीताराम, चंद्रबली आदि मौजूद रहे।

पैकोलिया में अध्यक्षता कर रहे सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक हड़ताल जारी रखेंगे। बनवारी लाल, सत्यम तिवारी, अंजू वर्मा, राजेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद, विश्वनाथ, चीन सिंह आदि डाक सेवक मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed