फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ponds Full of water to animals in Summer

बेजुबानों के लिए ताल-पोखरों में पानी भर रहा है नलकूप खंड

Tue, 03 May 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ponds Full of water to animals in Summer
पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने को भर दिए ताल-पोखरे
विज्ञापन

बस्ती। गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए राजकीय नलकूप खंड ताल-पोखरों को पानी से भरने का काम कर रहा है। इस कारण बेपानी हो चुके ताल-पोखरे लबालब नजर आ रहे हैं। ऐसे में पालतू व छुट्टा मवेशियों, जंगली जानवरों व पक्षियों को प्यास बुझाने में सुविधा हो रही है।

जनपद में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रह रहा है। इससे मनुष्य व जीव जंतु बेहाल हैं। गर्मी में तालाब-पोखरों के सूखने से सबसे अधिक परेशानी निराश्रित गोवंश, जंगली जानवरों व पक्षियों को होती है। पानी की खोज में कई बार जंगली जानवर आबादी में आ आते हैं। जनपद में कुल 633 राजकीय नलकूप हैं। इनमें 305 ऐसे हैं, जिनके सामने ताल या पोखरे हैं। गर्मी में तापमान बढ़ने के बाद डीएम सौम्या अग्रवाल ने नलकूप खंड को ताल-पोखरे भरने का निर्देश जारी किया था। हालांकि, गर्मी शुरू होते ही नलकूप खंड इसकी तैयारियां शुरू कर चुका था। अधिशासी अभियंता नलकूप लालचंद ने बताया कि 305 राजकीय नलकूपों के सामने ताल पोखरे हैं, सभी को पानी से भर दिया गया है। जहां नलकूप के पास ताल पोखरे नहीं हैं, वहां गड्ढा बनाकर पानी भरने का निर्देश दिया गया है। इस कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed