{"_id":"628fc6d246aa5f53546bd297","slug":"political-parties-reaction-on-budget-basti-news-gkp4382555196","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने निराशाजनक तो किसी ने बताया सर्वजन हितकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने निराशाजनक तो किसी ने बताया सर्वजन हितकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी ने निराशाजनक तो किसी ने बताया सर्वजन हितकारी
बस्ती। प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को प्रदेश का बजट पेश किया। इस पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी। किसी ने इसे निराशा जनक बताया तो किसी ने सर्वजन हितकारी कहा है।
कर्मियों के लिए निराशाजनक है बजट
कर्मचारियों, शिक्षकों की ओर से कई वर्षों से पुरानी पेंशन की बहाली की मांग की जा रही है। राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ की सरकारों ने पुरानी पेंशन की व्यवस्था को लागू कर दिया। प्रदेश सरकार से यह उम्मीद थी कि इस बजट में सरकार कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किए जाने की घोषणा करेगी। लेकिन, इस बजट से निराशा हाथ लगी।
-राम अधार पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद
न्यायिक अधिष्ठान के लिए सराहनीय रहा बजट
इस बार के बजट में हाईकोर्ट से लेकर जनपद तक के लिए काफी ध्यान रखा गया है। खासकर अधिवक्ता कल्याण निधि, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, अधिवक्ता चेंबर बनाने, लॉ यूनिवर्सिटी के लिए सौ करोड़ रुपये, जजों के कोर्ट व आवास के लिए बजट आवंटित करने के साथ ही युवा अधिवक्ताओं के लिए धन आवंटित करना स्वागत योग्य कदम है।
विज्ञापन
नरेंद्र पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता
--------
सरकार का कदम सराहनीय
चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार ने तमाम योजनाएं दी हैं। मेडिकल कॉलेजों को और सुसज्जित करने के लिए सरकार का कदम सराहनीय है। चिकित्सा क्षेत्र में तमाम संभावनाएं हैं, जिस पर सरकार लगातार काम कर रही है। बजट सराहनीय है।
डॉ. राकेश सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक, सदस्य आईएमए
----
सभी वर्गों के लिए बजट में किया प्रावधान
सरकार ने सभी वर्गों के लिए बजट में प्रावधान किया है। किसानों को लाभ देने के लिए सिंचाई के लिए लगे नलकूप के बिल में पचास प्रतिशत की कटौती के अलावा चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर सरकार ने तमाम योजनाएं इस बजट में दी हैं। दिव्यांगों व बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ के अलावा महिलाओं के उत्थान के लिए बजट में प्रावधान है।
महेश शुक्ल, जिलाध्यक्ष भाजपा
------
निराशाजनक है बजट
प्रदेश सरकार का बजट केवल कागजी है। इस सरकार ने इस बजट में कोई प्राविधान नहीं किया है। पुरानी पेंशन की उम्मीद कर्मियों ने की थी, मगर उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी। किसानों को सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली का वादा भी इस सरकार ने पूरा नहीं किया है।
महेंद्र नाथ यादव, जिलाध्यक्ष एवं विधायक समाजवादी पार्टी
-------
बजट में सरकार ने आम लोगों को ध्यान नहीं रखा
महंगाई, बेरोजगारी व सुविधाओं को लेकर बजट से आम लोगों ने उम्मीद लगा रखी थी। मगर सरकार ने बजट में इसका ध्यान नहीं रखा है। चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार का बजट केवल हवा हवाई है।
अंकुर वर्मा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
---
बजट ने किया निराश
प्रदेश सरकार का बजट आम लोग, किसान, कर्मचारी व बेरोजगारों के लिए निराशा जनक रहा। सरकार ने महंगाई को रोकने के लिए इस बजट में कोई प्रावधान नहीं किया। व्यापारियों के लिए कहीं कोई राहत नहीं दी गई।
जयहिंद गौतम, जिलाध्यक्ष बसपा
-------
किसानों के साथ छलावा
सरकार ने बजट में किसानों को निराश किया। कृषि संबंधी उपकरणों व कीट नाशक, उर्वरक आदि की दामों में कोई राहत इस बजट में नहीं दी गई है। सिंचाई के लिए निशुल्क पानी का वादा भी पूरा नहीं किया गया है।
सुधाकर मिश्र, किसान, नगर बाजार