{"_id":"62191ec404dead72250f35c8","slug":"political-para-high-pm-rally-on-sunday-basti-news-gkp428162087","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरम पर सियासी तापमान, स्टार प्रचारकों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरम पर सियासी तापमान, स्टार प्रचारकों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासी तापमान चरम पर, स्टार प्रचारकों ने झोंकी ताकत
बस्ती। जनपद में सियासी तापमान चरम पर है। राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। शनिवार से सोमवार तक जनपदों में भाजपा, सपा और कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं की एक के बाद एक रैलियां प्रस्तावित हैं।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्ती के पालीटेक्निक मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन यानी सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। जबकि वह बृहस्पतिवार अभी बृहस्पतिवार को हर्रैया में चुनावी जनसभा को संबोधित कर जा चुके हैं। भाजपा ने यहां इसलिए ताकत झोंक रखी है, क्योंकि 2017 में सभी सीटें उसी के खाते में गई थी। वहीं, सोमवार को ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पालीटेक्निक के मैदान से जिले की सभी सीटों पर चुनावी समीकरण साधने की कोशिश करेंगे। इसी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के शहर में रोड- शो करने कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं, शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाराज सिंह कप्तानगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।