{"_id":"643d8631a99d892d04056e35","slug":"political-news-in-basti-basti-news-c-7-1-129824-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गति नहीं पकड़ी सकी है नामांकन की प्रकिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गति नहीं पकड़ी सकी है नामांकन की प्रकिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नामांकन की प्रक्रिया ने अभी तक गति नहीं पकड़ी है। इसके चलते चेयरमैन नपा के पद के किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसकी बड़ी वजह राजनीतिक दलों द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं करना मानी जा रही है।
-- -
तहसील में वादकारियों को मिली महीने भर की लंबी तारीख
बस्ती। निकाय चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाने से वादकारियों की परेशानी बढ़ गई है उन्हें अपने मुकदमों में सामान्य तारीख के रूप में महीने भर की लंबी तारीख तहसील के सभी राजस्व न्यायालयों की ओर दे दी जा रही है। सबसे नजदीक की तारीख 18 मई 2023 की जारी की गई। संवाद
-- -
टिकट को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के निर्णय पर टिकी नजर
बस्ती। निकाय चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। मैदान में उतरने के लिए प्रमुख दलों के दावेदारों की लंबी फौज है, लेकिन अभी तक राजनीतिक दलों ने किसी का एलान नहीं किया है। सभी की निगाहें प्रांतीय नेतृत्व के निर्णय पर टिकी हुई हैं। सभी दस निकायों में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए आवेदन करने वाले दावेदारों की स्क्रीनिंग करने के बाद सूची पार्टी मुख्यालय को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
-- -
सोशल मीडिया पर भी हो रही खूब चर्चा
बस्ती। एक तरफ राजनीतिक दलों की तरफ से टिकट का बंटवारा नामांकन शुरू होने के बाद भी फाइनल नहीं हो पाया है। तो दूसरी तरफ लोग सोशल मीडिया पर भावी प्रत्याशियों को अग्रिम बधाई देने लगे हैं। वहीं कुछ राजनीतिक दलों ने अभी तक नाम सार्वजनिक इसलिए नहीं किए क्योंकि नामांकन के अंतिम दिन नामों की बदौलत भी राजनीतिक समीकरण बनाने का प्रयास होगा। चर्चा तो है कि भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा के दावेदारों के टिकट तय कर दिए गए हैं सिर्फ ऐलान का इंतजार है। कुछ दावेदारों ने पर्चे खरीद कर तैयारी भी शुरू कर दी है। संवाद
--
नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ दो लोगों की ही अनुमित
बस्ती। पर्चा लेने और नामांकन करने के लिए एक बार में तीन लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। भीड़ के साथ जबरन प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। समर्थकों को नामांकन स्थल से दो सौ मीटर दूरी का पालन करना है। चुनाव संबंधी जनसभा, रैली, जुलूस के लिए नामित मजिस्ट्रेट से अनुमति अनिवार्य है। आयोजन में असलहा, लाठी, डंडा, ईंट-पत्थर आदि नहीं ले जा सकेंगे। डीएम प्रियंका निरंजन ने कहाकि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने के लिए प्रशासन व पुलिस की पूरी तरह से अलर्ट है। आरओ/एआरओ को प्रतिदिन देनी होगी नामांकन प्रक्रिया की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी आरओ/एआरओ को प्रतिदिन नामांकन प्रक्रिया की जानकारी निर्धारित समयावधि में पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दे रखे हैं। सभी को किसी तरह की शिथिलता न बरतने की हिदायत दी। किसी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल सूचना साझा करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद