फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   political news in basti

Basti News: पहले दिन अध्यक्ष के 63 तथा सदस्य पद के बिके 488 पर्चे

Mon, 17 Apr 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 17 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
political news in basti
बस्ती। नगर निकाय चुनाव में सोमवार से नामांकन शुरू हो गया। यह अलग बात है कि पहले दिन नगर पालिका परिषद में सदस्य पद का केवल एक नामांकन हुआ। पहले दिन नगर पालिका परिषद सहित सभी दसों निकायों में अध्यक्ष पद के 63 जबकि सदस्य पद के 488 पर्चा खरीदा गया।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 5 पर्चे बिके, जबकि सदस्य पद के 130 पर्चे की बिक्री हुई है। इसके अलावा निकायों में सदर क्षेत्र के विभिन्न निकायों में अध्यक्ष पद के 23, सदस्य पद के 169 पर्चा बिका है। हर्रैया तहसील क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए 30, सदस्य पद पर 128, रुधौली तहसील क्षेत्र के विभिन्न नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 6सदस्य पद के 63 पर्चा बिका है।
विज्ञापन

------
रुधौली में अध्यक्ष पद के पांच पर्चे
बस्ती। रुधौली तहसील परिसर में चुनाव के लिए पर्चा बिक्री एवं नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को पहले दिन अध्यक्ष पद के पांच और सभासद पद के 63 पर्चे प्रत्याशियों ने खरीदे। एसडीएम आनंद श्रीनेत ने बताया कि सोमवार को किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। मौके पर सीओ प्रीति खरवार, अधिशासी अधिकारी अवनीश सिंह, तहसीलदार केसरी नंदन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

अध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने खरीदे पर्चे
हर्रैया। सोमवार को तहसील में अध्यक्ष और सभासद पद के लिए पर्चे प्रत्याशियों ने खरीदे। नगर पंचायत बभनान, हर्रैया व कप्तानगंज में अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे। सदस्य पद के लिए लिए तीनों नगर पंचायतों में करीब 105 पर्चे खरीदे गए। सोमवार को किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया।एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि नगर पंचायत बभनान के लिए अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों ने कुल सात सेट पर्चे खरीदे। हर्रैया में अध्यक्ष पद के लिए 11 पर्चे बिके। कप्तानगंज में अध्यक्ष पद के लिए 10 सेट पर्चे बिके। सदस्य पदों के लिए हर्रैया में 48 बभनान में 28 और कप्तानगंज में 50 पर्चे बिके।
-------
बोली जिला निर्वाचन अधिकारी
डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि सभी दसों निकाय में शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन का कार्य शुरू हो गया है। नगर पालिका परिषद में सदस्य पद का एक नामांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed