{"_id":"64e26088dcf9781bd7042de4","slug":"political-news-basti-news-c-207-1-sgkp1006-3081-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उर्मिला बनीं महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ साऊघाट की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उर्मिला बनीं महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ साऊघाट की अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बाल विकास परियोजना साऊघाट की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के आम सभा की बैठक हुई। इसमें महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ साऊघाट का चुनाव हुआ, जिसमें उर्मिला त्रिपाठी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया है।
कार्यवाहक अध्यक्ष सरोज शुक्ला की अध्यक्षता में मरवटिया पंचायत भवन में चुनाव अधिकारी मंडल अध्यक्ष शिवसागर पांडेय की देखरेख में हुए चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जानकी, उपाध्यक्ष अनीता कुमारी, मंत्री संतोषी शुक्ला, संयुक्त मंत्री मंजू देवी, संगठन मंत्री रीता, प्रचार मंत्री अनीता गुप्ता, कार्यालय मंत्री चन्द्रावती देवी, कोषाध्यक्ष आशा देवी एवं कार्यकारिणी सदस्य शकुंतला देवी को चुना गया। पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मंडल अध्यक्ष शिवसागर पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों का कार्य नहीं लिए जाने के हाईकोर्ट व प्रदेश के मुख्य सचिव के आदेश के बाद भी सरकारी कर्मचारी के बजाय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बीएलओ जैसा जोखिम भरा कार्य लिया जा रहा है। इसका संघ विरोध करता रहेगा। यदि इस पर रोक न लगी तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
जिला संरक्षक कामरेड केके श्रीवास्तव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर समूह को अनावश्यक रूप से थोपा गया है जिसके फलस्वरूप न तो लाभार्थियों को मिलने वाला पौष्टिक आहार पूरा नहीं मिल पाता है। जिला कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सरोज शुक्ला ने कहा कि बहने संगठन को मजबूत करे, हर सम्भव समस्याओं का समाधान हो। बैठक में मीरा चौधरी, हेमलता, इन्द्रावती, शान्ति, सुमनलता त्रिपाठी, बिन्दु, प्रभावती, निर्मला, आशा, कान्ति गुप्ता, विजय लक्ष्मी, संगीता, संजू, गीता, सावित्री ने भी विचार व्यक्त किया।