फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Policemen who did commendable work were honored

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित किए गए

Fri, 15 Jan 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Policemen who did commendable work were honored
सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित किए गए
विज्ञापन

छावनी। थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में आयोजित सम्मान समारोह में सराहनीय कार्य कराने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
एम पॉवर संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के अवध प्रांत की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्वेता सिंह, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य मालती सिंह ने क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय, थानाध्यक्ष विकास यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी और चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह सहित पुलिस के जवानों को स्मृति चिह्न व शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
इस दौरान हाईवे पर तिहरे हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी और गोडसरा गांव के कुएं में गिरी गाय को बचाने के लिए छावनी पुलिस के योगदान की चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने कहा कि ऐसे सम्मान से दिन-रात काम करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम को थानाध्यक्ष विकास यादव व चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

उसके बाद मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। साथ ही छह सौ जरूरतमंद महिलाओं में कंबल वितरित किए गए। इस दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, विवेक कुमार, रविंद्र सिंह, विनोद कुमार, अंग्रेज सिंह, यशोदा नंदन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed