फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police seeks suspected person

खेतों में डेढ़ घंटे संदिग्ध खोजती रही पुलिस

Mon, 02 Dec 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
police seeks suspected person
खेतों में डेढ़ घंटे संदिग्ध खोजती रही पुलिस
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। महुली मार्ग पर लालगंज थाना क्षेत्र के पंखोबारी गांव के पास खड़ी बोलेरो सवार संदिग्ध ने पुलिस को डेढ़ घंटे छकाया। उसके भाग कर गन्ने के खेतों में छिप जाने के बाद पुलिस ने चार बजे शाम से साढ़े पांच बजे शाम तक आसपास गांव के गन्ने के खेतों में ढूंढती रही। इन क्षेत्र से सटे पगार गांव के पास पिछले वर्ष पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश को पुलिस ने मार गिराया था। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों को आशंका थी कि कहीं पुलिस मुठभेड़ न हो जाए।

पुलिस को टेंट हाउस के सामने दूसरे जिले के रजिस्ट्रेशन नंबर की बोलेरो संदिग्ध हालत में खड़ी देख मुखबिर ने लालगंज थाने को सूचना दी। पुलिस जब तक पहुंचती, बोलेरो में बैठा युवक गन्ने के खेत की तरफ भागने लगा। उसे भागते देख पुलिस टीम ने दौड़ा लिया। सजनाखोर, बर्रोहिया, कटौधा, पंखोबारी आदि गांवों के खेतों में चक्कर काटने के बावजूद जब संदिग्ध का पता नहीं चला तो निराश होकर टीम बोलेरो कब्जे में लेकर थाने लौट गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि भागने वाला शातिर बदमाश है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बोलेरो के पास खड़े युवक पूछताछ के लिएहिरासत में लिया गया है। इसको लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed