{"_id":"64a46e21260108f5ba0c31a4","slug":"police-raided-on-the-information-of-unethical-business-basti-news-c-207-1-sgkp1002-797-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनैतिक धंधे की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनैतिक धंधे की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
Wed, 05 Jul 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मोहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार की रात शहर के बैरिहवां मोहल्ले के एक मकान में दबिश दी। महिला थाना प्रभारी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम के साथ पहुंची कोतवाली पुलिस ने घर की तलाशी ली। एक किशोरी व महिला को महिला थाने लाकर पूछताछ की गई। कोई सबूत न मिलने के कारण महिला को सीडब्लूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जबकि महिला को उसके परिवार वाले साथ ले गए।
बैरिहवां मोहल्ले के लोगों को वहां के एक मकान में अनैतिक धंधा करने की सूचना मिल रही थी। सोमवार की रात करीब दस बजे इस मकान के सामने एक किशोरी को बैठा देख मोहल्ले वालों को संदेह हुआ। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में कोतवाल विनय कुमार पाठक, महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पांडेय और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम मौके पर पहुंच गई।
टीम ने छानबीन की तो कोई भी गलत गतिविधि नहीं मिली। इसके बाद लड़की व एक महिला को महिला थाने लाया गया। यहां पूछताछ दोनों ने बताया कि वह पूर्व परिचित होने के कारण यहां आई थीं। कोतवाल ने बताया कि लड़की हर्रैया व महिला पुरानी बस्ती की रहने वाली है। शिकायत से संबंधित कोई सबूत नहीं मिला है।