फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police raided house of SP MLA and freed the kidnapped block chief for four months registered a case of hostage

बस्ती: पुलिस ने सपा विधायक के घर छापा मारकर पांच महीने से अगवा ब्लॉक प्रमुख को कराया मुक्त, बंधक बनाने का मामला दर्ज

Sun, 20 Mar 2022 02:38 AM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 20 Mar 2022 02:38 AM IST
सार

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 18 मार्च की शाम को थाना कलवारी पर ओमप्रकाश ने आकर सूचना दी थी कि उनके जीजा बहादुरपुर के ब्लॉक प्रमुख रामकुमार को 23 अक्तूबर 2021 को सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव अपने साथ ले गए थे।

विज्ञापन
Police raided house of SP MLA and freed the kidnapped block chief for four months registered a case of hostage
यूपी पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

पिछले पांच महीने से लापता बहादुरपुर के ब्लॉक प्रमुख राम कुमार को पुलिस ने सपा के जिलाध्यक्ष व नवनिर्वाचित विधायक महेंद्र नाथ यादव के घर से बरामद किया है। कई थानों की पुलिस फोर्स ने शुक्रवार रात विधायक के घर छापा मारकर ब्लॉक प्रमुख को मुक्त कराया। इससे पहले कलवारी थाने में ब्लॉक प्रमुख के साले ओमप्रकाश ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 18 मार्च की शाम को थाना कलवारी पर ओमप्रकाश ने आकर सूचना दी थी कि उनके जीजा बहादुरपुर के ब्लॉक प्रमुख रामकुमार को 23 अक्तूबर 2021 को सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव अपने साथ ले गए थे। 17 मार्च की रात रामकुमार ने अपने साले ओमप्रकाश को फोन कर बताया कि उनको महेंद्र नाथ जबरदस्ती अपने आवास पर बंधक बनाकर रखे हुए हैं और उन्हें निकलने नहीं दिया जा रहा। 
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक, ओमप्रकाश ने रामकुमार से बातचीत के कुछ ऑडियो क्लिप भी सौंपी। जब पुलिस सपा विधायक महेंद्र नाथ के घर गई तो वहां पर रामकुमार मौजूद मिले। उन्हें वहां से बरामद कर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया और पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख 23 अक्तूबर को अचानक परिवार सहित लापता हो गए थे। तब कहा गया था कि वह सपा जिलाध्यक्ष के पाले में चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed