{"_id":"69824f55dd4fb2ca240d5aaf","slug":"police-picked-up-former-district-panchayat-member-in-hotelier-kidnapping-case-basti-news-c-207-1-bst1006-152492-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: होटल व्यवसायी अपहरण कांड में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: होटल व्यवसायी अपहरण कांड में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य को उठाया
विज्ञापन
बस्ती। जिले के अमारी बाजार के एक होटल व्यवसायी के अपहरण मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस जुट गई है। घटना के सप्ताह भर बीतने के बाद अब तक एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना में इस्तेमाल की गई दो कार में से एक के मालिक का पता पुलिस को चल गया है। वह छावनी थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव का रहने वाला है। जानकारी मिली हैं कि पुलिस टीम मंगलवार को सुबह अयोध्या पहुंची। साकेत कॉलेज के बगल में रहने वाले राम प्रीति वर्मा को पुलिस अपने साथ बस्ती लेकर आई है। वह एक अयोध्या में राजकीय श्रीराम चिकित्सालय में फार्मासिस्ट की नौकरी करते हैं।
इसके पहले वह जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। घटना में नामजद आरोपी आदित्य चौधरी उनका करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम प्रीति को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि नहीं की है। सूत्रों से मिली जानकारी अयोध्या से हिरासत में लिए गए राम प्रीति के नाम पंजीकृत कार नेक्सान का इस्तेमाल घटना में किया गया था। मामले में नामजद तीनों आरोपी का लोकेशन पुलिस अभी ट्रेस नहीं कर पाई है। तीनों आरोपी और इसमें शामिल अज्ञात अन्य लोग भागते फिर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस उन्हें ढूंढने के लिए हर तरकीब अपना रही है। शुरूआत में नामजद आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर काफी पूछताछ की गई लेकिन, पुलिस को कोई सुरागरसी नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस घटना में शामिल हैरियर और नेक्सान कार का विवरण खंगालने में जुटी। इसमें नेक्सान गाड़ी के मालिक का पता ठिकाना लगने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। एसपी के निर्देश पर मामले के खुलासे के लिए एसओजी, स्वाट टीम के अलावा पैकोलिया थाने की टीम लगाई गई है। पूरे प्रकरण थानाध्यक्ष पैकोलिया का कहना है कि अभी तक उन्हें घटना में शामिल आरोपियों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई दोनों कार भी बरामद नहीं हुई है।