{"_id":"62127eb8d0db1d252f10c869","slug":"police-party-will-go-to-interdistrict-in-4rth-and-7th-steps-voting-basti-news-gkp427597336","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे, सातवें चरण का चुनाव कराने गैर जनपदों को भेजी जाएगी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे, सातवें चरण का चुनाव कराने गैर जनपदों को भेजी जाएगी फोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे, सातवें चरण का चुनाव कराने गैर जनपदों में जाएगी फोर्स
बस्ती। चौथे और सातवें चरण में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए मंडल से भारी संख्या में पुलिस फोर्स गैर जनपदों को रवाना की जाएगी। इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। पुलिस परिक्षेत्र के तीनों जनपदों से जोड़कर संयुक्त रूप से यह फोर्स रवाना की जाएगी।
चुनाव आयोग की मांग के मुताबिक आईजी ने जनपद वार आवंटन कर दिया है। चौथे चरण में 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए रायबरेली, सीतापुर व फतेहपुर जिले के लिए फोर्स जाएगी। जबकि सात मार्च को होने जा रहे सातवें चरण के मतदान के लिए जनपद मऊ, आजमगढ़ और वाराणसी के लिए फोर्स भेजी जाएगी। आईजी राजेश मोडक ने बताया कि चूंकि छठे चरण में तीन मार्च को मंडल में मतदान होना है इसलिए 27 फरवरी को पड़ रहे पांचवे चरण में यहां की फोर्स गैर जिलों को नहीं भेजी जाएगी। चौथे चरण के लिए 2,141 पुलिस कर्मी रायबरेली,सीतापुर और फतेहपुर जिले में भेजे जाएंगे। संतकबीरनगर जिले के 43 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और 470 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल रायबरेली, सिद्धार्थनगर के 85 निरीक्षक, उपनिरीक्षक तथा 772 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सीतापुर तथा बस्ती के 76 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और 695 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल फतेहपुर जिले में भेजे जाएंगे।
वहीं, बस्ती परिक्षेत्र में छठे चरण में तीन मार्च को चुनाव होना है। जिसके बाद रेंज की पुलिस फोर्स सातवें चरण के चुनाव के लिए मऊ, आजमगढ़ और वाराणसी ग्रामीण के लिए भेजी जाएगी। इन दोनों जिलों के लिए 2,160 पुलिस कर्मियों में 365 निरीक्षक और उपनिरीक्षक शामिल हैं। संतकबीरनगर जिले से 56 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और 460 कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल मऊ, सिद्धार्थनगर जिले से 111 निरीक्षक, उपनिरीक्षक तथा 756 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल आजमगढ़ तथा बस्ती के 98 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और 679 कांस्टेबल, हेडकांस्टेबल वाराणसी में चुनाव कराने भेजे जाएंगे। इससे पहले तीसरे चरण के लिए बस्ती परिक्षेत्र से 2551 पुलिस कर्मी हमीरपुर, कन्नौज और महोबा जिले में भेजे गए हैं। संतकबीरनगर जिले से फोर्स हमीरपुर, सिद्धार्थगर की फोर्स कन्नौज और बस्ती की पुलिस फोर्स महोबा जिले में गई है। आईजी ने बताया कि तीसरे चरण के लिए रवाना फोर्स वहीं से चौथे चरण के लिए आवंटित जिले के लिए चली जाएगी।