फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police ki pathshala in begum khair girls inter college

देश की अभिमान हैं बेटियां, इनकी सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी

Thu, 23 Dec 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
police ki pathshala in begum khair girls inter college
बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करते सीओ रूधौली अम्बिका राम । संवा? - फोटो : BASTI
देश का अभिमान हैं बेटियां, इनकी सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी
विज्ञापन

बेगम खैर इंटर कालेज में आयोजित हुई पुलिस की पाठशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बेटियां देश की अभिमान हैं। इनके लिए भयमुक्त माहौल बनाना सबकी जिम्मेदारी है। छात्राएं निश्चिंत होकर विद्यालय आएं पुलिसमित्र और संरक्षक की भूमिका में हर कदम सहयोग के लिए तैयार है।
यह कहना है पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली अंबिका राम का। वह बृहस्पतिवार को शहर के बेगम खैर बालिका इंटर कालेज में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि छात्राएं घर से स्कूल के बीच खड़े असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। अपने और विद्यालय परिवार से समस्याएं साझा करें। पुलिस की एंटी रोमियो फोर्स भी मुस्तैद रहती है, जिसमें तैनात महिला अधिकारी शिकायत को गोपनीय रखकर अवांछनीय तत्वों पर कार्रवाई करेंगी। कार्यक्रम का संचालन संतोष पाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत रौनक, ऋषिता व लक्ष्मी आदि छात्राओं ने स्वागत गीत से किया। कार्यक्रम 145 छात्राओं ने भाग लिया स्कूल की प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून ने बुके देकर अतिथियों का सम्मान किया। इस मौके पर संध्या मिश्रा, प्रियंका सिंह, मेनका, कहकशां बानो, शबाना अंजुम, इति पांडेय, हेमलता यादव, रीता, अलका, अरिया खातून आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद: भाग्यवती
महिला थाना अध्यक्ष भाग्यवती पांडे ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद है शासन स्तर पर कई हेल्प नंबर उपलब्ध है जिन पर शिकायत दर्ज करा कर पुलिस का सहयोग छात्राओं को लेना चाहिए। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पाठशाला से नारी सुरक्षा होगी मजबूत: मुस्लिमा खातून
विद्यालय की प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराया गया मंच नारी जागरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। छात्राओं को डायल 112, 1090 आदि के बारे में छात्राओं को जानकारी रखनी चाहिए। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
महिलाओं से जुड़े कानून की जानकारी हुई : अंजुम
स्कूल की शिक्षक अंजुम परवीन कहती हैं कि पुलिस अधिकारियों से मिलकर अच्छा लगा अमर उजाला का यह सराहनीय कदम है। इससे महिलाओं के बारे में बनाए गए कानून की जानकारी हुई और आत्मविश्वास बढ़ा महिला पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया हर परेशानी में वह साथ निभाएंगे।

छात्राओं का बढ़ा आत्मविश्वास: प्रियंका
स्कूल की छात्रा प्रियंका त्रिपाठी ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन के अंतर्गत आयोजित पुलिस की पाठशाला एक अच्छी पहल है। इसे निरंतर आयोजित किया जाना आवश्यक है। इसमें महिलाओं के लिए बनाए गए कानून के बाबत करीने से जानकारी कराई गई। साथ ही बात करके छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ गया है। जो आगे बढ़ने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed