फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police in white uniform were not seen on the very first day.

Basti News: पहले ही दिन नहीं दिखी सफेद वर्दी वाली पुलिस... रोज की तरह शहर में लगता रहा जाम

Thu, 02 Nov 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Police in white uniform were not seen on the very first day.
यातायात माह के आगाज पर चौक-चौराहों से मुस्तैद नहीं मिली यातायात पुलिस
विज्ञापन

गांधीनगर में बीच सड़क पर खड़ी रही गाड़ियां, बड़े प्रतिष्ठानों के सामने अवैध पार्किंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एक नवंबर से यातायात माह मनाया जाता है। मगर, शहर मेंं इस तरह की कोई हलचल नजर नहीं आई। सुबह बाइक रैली निकालकर सफेद वर्दी वाली पुलिस फिर लापता हो गई। चौक-चौराहों पर उनकी मुस्तैदी न के बराबर रही। रोज की तरह यातायात नियमों का पालन अपनी-अपनी समझदारी पर ही निर्भर रहा। कोई सड़कों पर नियम के अनुकूल चला तो कुछ उल्टी दिशा में गाड़ी चलाते हुए नजर आए। इधर त्योहारों की चहल-पहल के चलते सड़कों और बाजार में रोज की तरह जाम लगा रहा।
यातायात पुलिस की ओर से जगह-जगह लगाए गए जालीदार केविन रोज बुधवार को भी खाली रहे। सफेद वर्दी वाली पुलिस कागज में भले ही ड्यूटी की हो, मगर इन केविनों में मौजूद नजर नहीं आई। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रामभरोस ही यातायात व्यवस्था रही। चौराहों पर दाहिने-बाए होकर लोग अपने हिसाब से निकलते रहे। शहर का कंपनीबाग चौराहा, शास्त्री चौक और कटरा वीआईपी क्षेत्र है।
विज्ञापन

इन स्थलों से अधिकारियों की आवाजाही के साथ आम नागरिकों का भी आना-जाना लगा रहता है। मगर, इन जगहों पर यातायात पुलिस मुस्तैद नहीं दिखी। इससे कहीं सड़क पर लोगों ने वाहन की पार्किंग कर कचहरी का कामकाज निपटाया तो कहीं चौराहों के किनारे कार एवं बाइक खड़ी कर दी गई। कचहरी क्षेत्र में बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते लोग संभलकर निकलते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मालवीय मार्ग पर अतिक्रमण का बोलबाला दिखा। यहां बिल्डिंग मैटेरियल एवं ऑटोमोबाइल की दुकानों के सामने छोटे-बड़े वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए गए। इन्हें हटवाने की जहमत यातायात पुलिस ने नहीं उठाई। आम यात्रियों को बच बचाकर इस मार्ग से गुजरना पड़ा। अस्पताल चौराहा और दक्षिण दरवाजा पर भी फल, सब्जी एवं चाट-खोंचे की दुकानों की भरमार सड़क तक दिखी। इस वजह से शाम को और दिन स्कूलों की छुट्टी होने के समय कई बार जाम लगा।
...
गांधीनगर और रोडवेज पर लगा जाम
शहर के गांधीनगर क्षेत्र में दिन में दस बजे के बाद आवागमन बढ़ा तो कई बार यातायात व्यवस्था ध्वस्त होती नजर आई। यहां सड़क के बीचोबीच बाइक एवं कार खड़ी रही। बड़े प्रतिष्ठानों के सामने बेरोकटोक वाहनों की अनाधिकृत रूप से पार्किंग कराई गई। इससे रहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। यहां भी यातायात पुलिस नजर नहीं आई। कमोवेश यही हाल रोडवेज तिराहे का रहा। दिनभर यातायात पुलिस न होने से लोगों को इधर से उधर होने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
...
स्कूल वाहनों में ठूस कर भरे गए थे बच्चे
स्कूल वाहनों पर भी कोई प्रतिबंध नजर नहीं आया। स्कूली वैन एवं बस में बच्चों को ले जाने और ले आने के समय ठूसकर भरा गया था। कुछ खटारा वाहन से भी स्कूली बच्चे बेरोकटोक ढोए गए। ऑटो रिक्शा में तो उपलब्ध सीट के सापेक्ष डेढ़ गुना ज्यादा बच्चों को ढोया गया।
...
यातायात पुलिस ने निकाली बाइक रैली
यातायात माह की कुल तैयारी सुबह बाइक रैली निकालने तक ही सिमटी रही। यातायात पुलिस की टीम ने बाइक से शहर की सड़कों पर जनजागरूकता रैली निकाली। यह रैली शास्त्री चौक से निकलकर मालवीय मार्ग होते हुए पुन: वहीं आकर समाप्त हुई।

...
कोट
शहर के प्रत्येक चौराहे पर यातायात पुलिस की ड्यूटी रोज लगाई जा रही है। यदि कोई मौजूद नहीं मिल रहा है तो यह गलत है। अब नियमित निरीक्षण किया जाएगा। ड्यूटी से अनुपस्थित कर्मियो पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पूरे माह यातायात के प्रति स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को जागरूक बनाया जाएगा।
-कामेश्वर सिंह, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed