{"_id":"66df571b9f2cf20bb4044774","slug":"police-failed-to-stop-theft-villagers-caught-two-suspects-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123501-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चोरी राेकने में पुलिस नाकाम, दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चोरी राेकने में पुलिस नाकाम, दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने पकड़ा
Tue, 10 Sep 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
मुरादीपुर और जुड़ईपुर गावों में दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
हर्रैया क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को रोकने के लिए ग्रामीण दे रहे पहरा
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। क्षेत्र के गांवों में पिछले एक सप्ताह में हुई चोरी की वारदातों से लोग सहमे हुए हैं। गांवों में लोग जागकर सड़कों व अन्य रास्तों पर नजर रख रहे है। ग्रामीणों की सजगता से रविवार की रात को मुरादीपुर और जुड़ईपुर गांव में दो संदिग्ध युवक लोगों के हत्थे चढ़ गए। लोगों ने पिटाई के बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
रिउआ गांव निवासी सतेंद्र सिंह रविवार की रात करीब 9:30 बजे एक मित्र के साथ घर लौटे। वह बरामदे की तरफ बढ़े तो दीवार से सटकर किसी के खड़े होने का आभास हुआ। जब उस तरफ बढ़े तो तीन लोग हाथ में सरिया लेकर खड़े दिखे। उन्होंने लाठी लाने के लिए आवाज दी तो सभी भागने लगे। आवाज सुनकर कई लोग मौके पर पहुंचे। भाग रहे एक संदिग्ध के पीछे लग गए। करीब एक किमी बाद उसे मुरादीपुर गांव के पास दबोच लिया। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया युवक गंगा कस्बे के खटकहिया मोहल्ले का रहने वाला है। वह और उसके साथी मोटर चुराने की नीयत से गांव में पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरी घटना में जुड़ईपुर निवासी राज बहादुर सिंह थाने के चौकीदार हैं। बताया कि रविवार रात वह करीब 10:30 बजे गांव से बेलभरिया जाने वाली सड़क पर जा रहे थे। दो संदिग्धों को देखा तो छिपकर उन पर नजर रखने लगे। एक बाइक आने पर रोशनी पड़ी तो दोनों सड़क किनारे दुबक गए। शक होने पर वह गांव की तरफ पुलिया की तरफ गए और लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन
हलचल देख दोनों संदिग्ध भागने लगे। एक बदमाश पानी भरे धान के खेत में कूदकर भागा, जिसे दौड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में वह कभी अपना विकास कुमार तो कभी विकास राय और विकास यादव बता रहा था। उसके पास एक बैग भी मिला जिसमें नशीला पदार्थ होने की बात बता रहा था। खोलने पर सभी के बेहोश होने की बात के चलते किसी ने उसे खोला नहीं। बाद पीआरवी पुलिस को सूचित कर उसे सौंप दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष अभी कुछ बताने से बच रहे है। कहा कि जांच की जा रही है।