फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police case in mumbai

गबन के मुकदमे में वांछित आरोपी: न्यायालय से नहीं मिली ट्रांजिट रिमांड, खाली हाथ लौटी मुंबई पुलिस

Tue, 22 Aug 2023 03:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 22 Aug 2023 03:47 PM IST
सार

अभियोजन पक्ष से दलील दी गई कि तीन साल पहले आरोपी मुंबई के ओशीवारा थाना क्षेत्र के एक सीएनसी गैस स्टेशन पर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह संबंधित कंपनी का पांच लाख रुपये गबन कर भाग निकला। इस मामले में मुंबई की ओशीवारा पुलिस ने केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
police case in mumbai
मुंबई पुलिस (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बस्ती जिले में गबन के मुकदमे में वांछित आरोपी को रविवार को शहर से गिरफ्तार किए जाने के बाद अगले दिन सोमवार को सीजेएम कोर्ट ने मुंबई पुलिस की ट्रांजिट रिमांड की अर्जी खारिज कर दी, जिससे मुंबई पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। मुकदमे में अधिकतम सात साल तक की सजा होने के कारण न्यायालय ने गिरफ्तारी को विधि विरुद्ध करार दिया। बाद में आरोपी को निजी मुचलके पर जमानत भी दे दी गई।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के ओशीवारा थाने में बस्ती के कोतवाली क्षेत्र के जयपुरवा मुहल्ला निवासी सूर्यांश उर्फ श्याम सुंदर तिवारी के विरुद्ध गबन का केस दर्ज है। मामले की विवेचना कर रहे एएसआई संदीप पाटिल मुंबई पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश में रविवार को बस्ती पहुंचे। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी सूर्यांश को उसी दिन धर दबोचा। अगले दिन मुंबई पुलिस ने आरोपी को तीन दिनों के ट्रांजिट रिमांड के लिए सीजेएम कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष से दलील दी गई कि तीन साल पहले आरोपी मुंबई के ओशीवारा थाना क्षेत्र के एक सीएनसी गैस स्टेशन पर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। वह संबंधित कंपनी का पांच लाख रुपये गबन कर भाग निकला। इस मामले में मुंबई की ओशीवारा पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपी के पक्ष से अधिवक्ता एसएन दुबे ने तर्क दिया कि गबन में अधिकतम सात वर्ष तक की सजा है, जिसमें सामान्य परिस्थिति में गिरफ्तारी विधि विरुद्ध है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद सीजेएम आशीष कुमार राय ने मुंबई पुलिस की 21 से 23 अगस्त तक ट्रांजिट रिमांड की याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आरोपी सूर्यांश को निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई। मुंबई पुलिस की केस डायरी में गिरफ्तारी का स्पष्ट कारण अंकित न होने पर न्यायालय ने एतराज किया। मजिस्ट्रेट ने कहा कि रिमांड के लिए मजबूत आधार होना चाहिए। उन्होंने मुंबई पुलिस को हिदायत दी कि भविष्य में ऐसे मामलों में बिना मजबूत आधार के ट्रांजिट रिमांड की याचिका न दायर की जाए, जिससे मुंबई पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed