फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police caitch two truck thif

पुरानी बस्ती पुलिस ने दो ट्रक चोरों को दबोचा

Sat, 16 Nov 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police caitch two truck thif
पुरानी बस्ती पुलिस ने ट्रक चोर को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
पुलिस ने दो ट्रक चोरों को पकड़ा
विज्ञापन

धोखाधड़ी से चालक से ली थी ट्रक की चाभी, बलिया बक्सर ढाबे से ट्रक लेकर भागे थे दोनों
बिहार के सीतामढी के पास से टीम ने पकड़ा, गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। धोखाधड़ी कर ट्रक लेकर भाग निकले दोनों चोर पुरानी बस्ती पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिनके पास से गायब ट्रक भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त गाजीपुर के रहने वाले हैं।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के करही निवासी ट्रक मालिक दिलीप कुमार ने पुरानी बस्ती पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें कहा था कि 15 नवंबर की भोर में तड़के ट्रक को पुरानी बस्ती क्षेत्र के बलिया बक्सर ढाबे के पास पार्किंग में खड़ी की थी। जहां काफी गाड़ियां खड़ी थीं। चालक इशहाक के साथ ढाबे पर चाय पी रहे थे कि दो व्यक्ति आए। उनके ट्रक के पीछे खड़ी अपनी गाड़ी निकालने की बात कही। ड्राइवर ने उन्हें ट्रक चालक समझकर चाभी देते हुए ट्रक को आगे बढ़ाने के लिए कहा। जिसके बाद दोनों ट्रक लेकर चंपत हो गए। काफी देर तक नहीं लौटने पर धोखाधड़ी का अहसास हुआ। जिसके बाद पुरानी बस्ती पुलिस को तहरीर दी। सक्रिय हुई पुलिस की टीम उप निरीक्षक धर्मेन्द्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में रवाना की गई। वाहन स्वामी की गाड़ी बिहार के रास्ते पर जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके आधार पर गाड़ी का पीछा कर रही पुलिस टीम मनियारी टोल प्लाजा जनपद सीतामढ़ी बिहार के पास बरामद कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पंकज ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सद्दाम खां निवासी उर्सिया थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर व आजाद खां निवासी देवयथा थाना जमानिया जनपद गाजीपुर बताया है। पूछताछ में कबूल किया कि वे ट्रक चोरी कर पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी को कोई जान न पाए इसके लिए बाडी पर लिखे वाहन स्वामी के नाम, पते, मोबाइल नंबर व नंबर प्लेट पर काला पेंट कर दिया था। इसी के साथ ही गाड़ी का वास्तविक नंबर हटाकर दूसरा नंबर अंकित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनका एक गिरोह है, जो इस तरह चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती सर्वेश राय, एसआई धर्मेन्द्र प्रसाद यादव, एसआई नरायन लाल श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, रामरतन तिवारी, चन्दन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed