{"_id":"5e7781c18ebc3e729f689e93","slug":"police-basti-news-gkp3456661124","type":"story","status":"publish","title_hn":"... तो पुलिस खाली करा सकती है मकान, मोहल्ला या गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... तो पुलिस खाली करा सकती है मकान, मोहल्ला या गांव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना वायरस की शृंखला तोड़ने के लिए किए जा रहे राष्ट्रव्यापी प्रयासों की कड़ी में पुलिस को कई नई जिम्मेदारी दी गई है। किसी कॉलोनी, आवासीय सोसाइटी या गांव में किसी संक्रमित व्यक्ति के कई दिन से रहने की पुष्टि होने पर एहतियात के तौर पर उसे खाली कराया जा सकता है। ऐसी स्थित के लिए पुलिस को तैयार रहने को कहा गया है। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि शासन ने संक्रमण के संदेह में आए व्यक्ति की हर हाल में जांच कराने का निर्देश दिया है। वह व्यक्ति यदि स्वेच्छा से परीक्षण के लिए आने को तैयार नहीं होता है तो पुलिस को बल प्रयोग कर उसे अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस के सुझाव
- जिले में धारा 144 लागू है, ऐसे में जारी दिशा निर्देशों का पालन करें,
दूसरों को भी प्रोत्साहित करें।
- इमरजेंसी सेवा डायल 112 लगातार सेवा में हैं।
- अति आवश्यक श्रेणियों में आने वाली दुकान सजगता और सतर्कता रखते हुए ही खोली जाए।
- भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे, आवश्यक न हो तो अपने घरों में रहें। देश हित में शासन प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें।
- जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं, सजग रहें, संयम बरतें, अफवाह न फैलाएं।
- आसपास यदि कोई विदेश यात्रा कर आया हो तो इसकी जानकारी तत्काल नजदीकी थाने में या पुलिस कंट्रोल को दें।