{"_id":"61f0351f29af305d643a55d0","slug":"police-arrest-three-people-basti-news-gkp4249093186","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन पर सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
छावनी पुलिस ने एसओजी टीम ने हाईवे पर खड़े वाहनो से समान चुराने वाले तीन आरोपी को किया गिरफ्तार । ?
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन पर सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार
- ट्रक का तिरपाल काटकर सरसों का तेल चोरी करने के बाद आए रडार पर
- चोरी कर नेपाल, गोरखपुर और महराजगंज में बेच देते थे सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत (बस्ती)। लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर सक्रिय चोरों के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का छावनी थाना पुलिस ने खुलासा किया है। एसओजी की मदद से टीम ने गैंग में शामिल नेपाल के शख्स समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि छावनी में एक ट्रक का तिरपाल काटकर 42 गत्ते सरसों का तेल चोरी करने के बाद से पुलिस इनकी तलाश में लगी थी। छावनी थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय की टीम ने एसओजी की मदद से मंगलवार को पुरानी बस्ती थाने के हड़िया के पास चोरी का सामान, वाहन में शिफ्ट करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी के अनुसार टीम ने एक ब्रांडेड कंपनी के सरसों का तेल का 14 गत्ता (कुल 224 लीटर), नकदी के साथ एक बोलेरो व लोडर टैंपो बरामद किया है। मौके से अंतरराष्ट्रीय गैंग के सदस्य उमेश गुप्ता निवासी लडसरी बरबसपुर थाना रामगढ़ताल जिला गोरखपुर, शत्रुघ्न निषाद निवासी गीडा सेक्टर 22 टोला डिहवा बोक्टा थाना गीडा जिला गोरखपुर व राजेश केवट निवासी बनगाई थाना बिथरी जिला रुपनदेही (नेपाल) हाल मुकाम लहंगबारी जिन्दरपुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पूछताछ में इस गैंग के तीन अन्य शातिरों का नाम सामने आया है। वांछित आरोपी में राहुल गुप्ता निवासी कस्बा मेंहदावल थाना मेंहदावल संतकबीरनगर, कुंदन गुप्ता निवासी मुजुरी थाना पनियरा जनपद महराजगंज और बृजेश निषाद निवासी लहंगबारी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर की तलाश की जा रही है।
नेपाल, गोरखपुर और महराजगंज में बेच देते थे चोरी का सामान
बस्ती। एसपी के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे अपने और साथियों के साथ फोरलेन, ढाबों और पेट्रोल पंपों के आसपास खड़ी माल से लदे वाहनों की रेकी करते हैं। ड्राइवर और खलासी पर नजर रखते थे और उनके सो जाने के बाद तिरपाल को काटकर माल चोरी कर लेते थे। चोरी के सामान को वाहन में लादने के बाद उसे नेपाल, गोरखपुर, महराजगंज में ले जाकर ग्राहकों को सस्ते दाम में बेच देते थे। राहुल गुप्ता निवासी कस्बा मेंहदावल थाना मेंहदावल जिला संतकबीर नगर, कुंदन गुप्ता निवासी मुजुरी थाना पनियरा जिला महराजगंज व बृजेश निषाद निवासी लहंगबारी थाना चिलुआताल जिला गोरखपुर भी अहम भूमिका निभाते थे। छावनी में सैनिक ढाबे के पास चोरी सरसों के तेल के 28 गत्ते को वे गाड़ी में लोडकर नेपाल चले गए और बाकी बचे 14 गत्ता बेचने के सिलसिले में बस्ती के हड़िया के पास फोरलेन पर आए थे। आरोपियों ने बताया कि इसके पहले 20 जनवरी की रात हर्रैया थाना क्षेत्र में भी एक पंप के पास खड़े ट्रक का तिरपाल काटकर एक कंपनी का ऑयल के पैकेट चोरी किए थे।