फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police arrest one accused

दहेज हत्या का आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Thu, 26 Aug 2021 09:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
police arrest one accused
लालगंज पुलिस ने हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार। संवाद - फोटो : BASTI
दहेज हत्या का आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया
विज्ञापन

- बुधवार को टीनशेड की पाइप से लटका मिला था पत्नी का शव
- लालगंज थाने के कबरा खास में बुधवार सुबह की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के कबरा खास में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई थी। इस मामले में नामजद पति विनय यादव को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पत्नी का टीनशेट के पाइप में दुपट्टे से लटका हुआ शव मिला था।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि महुली मार्ग पर स्थित पेट्रोलपंप के पास से आरोपित को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता झगरू की तहरीर के आधार पर आरोपी पति विनय यादव के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के भिटिया निवासी झगरू ने तहरीर दिया था कि उसकी बेटी अंकिता (22) से कबरा खास निवासी विनय यादव ने करीब दो वर्ष पहले कोर्ट मैरिज किया था। इसके बाद से बेटी ससुराल में ही रहती थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीनों के बाद से ही उसकी बेटी को दामाद विनय प्रताड़ित करने लगा। पिता के अनुसार उनकी बेटी अंकिता बताती थी कि पति शराब पीकर उसे मारता-पीटता है। उनका आरोप है कि उसकी हत्या करके फंदे से लटका दिया गया। पुलिस को ग्राम प्रधान विजय कुमार व चौकीदार ने घटनाक्रम की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद दुपट्टे के सहारे लटक रहे शव को उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed