फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police arrest one accused

नकली पनीर कारखाना चलाने वाला गिरफ्तार, 15 हजार था पुरस्कार

Tue, 17 Aug 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
police arrest one accused
नकली पनीर कारखाना चलाने वाला गिरफ्तार, 15 हजार था पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नकली पनीर की फैक्ट्री चलाने वाले फरार आरोपित राम कुमार गुप्ता को पुरानी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एसपी की तरफ से 15 हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया था। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि नरहरिया थाना पुरानी बस्ती निवासी राम कुमार को मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे नरहरिया से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

12 मई को तड़के बड़े पैमाने पर नकली पनीर बनाने की सूचना पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने एसओजी के साथ राजाबाजार के एक मकान में छापेमारी की थी। जहां से 15 क्विंटल नकली पनीर, उसे बनाने वाला पाउडर और रसायन बरामद किया गया था। खाद्य विभाग की टीम ने बरामद पनीर जब्त कर उसका नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा था। मौके से छह लोग गिरफ्तार किए गए थे। मुख्य आरोपी रामकुमार पहले ही फरार हो गया था। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed