फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police alert on Valentine's Day

बस्ती: वैलेंटाइन-डे पर पुलिस चौकन्नी, कई गेस्ट हाउस की हुई जांच

Wed, 15 Feb 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police alert on Valentine's Day
बस्ती न्यूज
विज्ञापन

मालवीय रोड के एक गेस्ट हाउस के कमरों को पुलिस ने खंगाला
शहर के प्रमुख स्थलों पर दिनभर हुई निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्यार का इजहार करने वाले दिन वैलेंटाइन-डे पर पुलिस पूरे दिन चौकन्ना रही। कई होटलों की अचानक जांच की गई। साथ ही गेस्ट हाउस, पार्क, रेस्तराओं में पुलिस की टीम भ्रमण करती रही। एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम भी पहले की अपेक्षा ज्यादा सक्रिय नजर आई। हालांकि कहीं से कोई आपत्तिजनक गतिविधि देखने को नहीं मिली।
मंगलवार दोपहर मालवीय मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस पर कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल के एक-एक कमरों की जांच की और उनमें मौजूद मिले आगंतुकों का पहचान पत्र भी देखा। गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। कटेश्वरपार्क, वन विहार अमहट पार्क के अलावा प्रमुख स्कूल-काॅलेजों के पास सादे लिबास में पुलिस की टीमें निगरानी करती रहीं। गांधीनगर, पक्के बाजार, मंगल बाजार आदि प्रमुख स्थानों पर पुलिस सक्रिय नजर आई। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर एहतियातन जांच कराई गई। ताकि कहीं कोई अप्रिय गतिविधि सामने न आए। इस दौरान सब कुछ ठीक ठाक पाया गया।
विज्ञापन


फीका रहा बाजार
वैलेंटाइन-डे पर बाजार में व्यापार के नजरिए से पहले से जिस तरह की सरगर्मी दिख रही थी, इस बार वैसा कुछ नहीं रहा। फूल और अन्य उपहारों का बाजार मंदा रहा। गांधीनगर के फूल व्यवसायी शरद ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार आधी कमाई भी नहीं हुई। हालांकि इसके पीछे वजह वह नहीं बता पाए। इसी तरह गिफ्ट आइटम के दुकानदार आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद थी, लेकिन उस हिसाब से ग्राहक नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed