{"_id":"67e44b8d0235be67530e8494","slug":"poetry-conference-and-mushaira-will-be-organized-in-the-memory-of-padma-shri-gopaldas-neeraj-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134053-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पद्मश्री गोपालदास नीरज की स्मृति में होगा कवि सम्मेलन और मुशायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पद्मश्री गोपालदास नीरज की स्मृति में होगा कवि सम्मेलन और मुशायरा
Thu, 27 Mar 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला मुख्यालय पर स्थित पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में 06 अप्रैल को पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त कवि गोपालदास नीरज की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. देवेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने साहित्य को बढ़ावा देने के लिए कवि सम्मेलन के निरंतर आयोजन पर जोर दिया।
कार्यक्रम के संयोजक अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि 06 अप्रैल को रामकृष्ण लाल जगमग की 9वीं कृति ‘नन्हे मुन्नों का संसार’ का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस सम्मेलन में कवि डॉ. सर्वेश अस्थाना, नदीम फर्रूख, डॉ. सुरेश अवस्थी, ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक, शशांक नीरज, राव अजात शत्रु, डॉ. सबा बलरामपुरी, डॉ. रामकृष्ण लाल जगमग, प्रोफेसर शैलेश गौतम, राहुल शर्मा, महेश श्रीवास्तव, श्याम त्रिवेदी पंकज, डॉ. विनोद उपाध्याय, श्री रंग पांडेय तथा शाहबाज तालिब भाग लेंगे।