{"_id":"6ad1431f39cf23228a08711e","slug":"pm-shri-composite-school-parsa-jagir-tops-in-ict-competition-basti-news-c-207-1-bst1013-169532-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आईसीटी प्रतियोगिता में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आईसीटी प्रतियोगिता में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर अव्वल
विज्ञापन
बस्ती। जनपद स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में हुआ। 30 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के तहत शानदार व्याख्यान देने के लिए सदर विकास क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर को प्रथम स्थान मिला है।
परसा जागीर के सहायक अध्यापक राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि बच्चों को डिजिटल तकनीक कंप्यूटर और आधुनिक संसाधनों से जुड़ी व्यावहारिक और शैक्षिक जानकारी आईसीटी के तहत उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने आईसीटी की विभिन्न मूल्यांकन विधियां व प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों के चयन में नवाचारी प्रयोगों पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया।
सल्टौवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शिवपुर के शिक्षक रजनीश मिश्रा को द्वितीय और बहादुरपुर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय कोठवा भरतपुर के शिक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह को तृतीय स्थान मिला। रुधौली ब्लॉक के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय पड़री प्रथम की जया सिंह चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
सभी को उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य संजय कुमार शुक्ला ने पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यही शिक्षक मल्टीमीडिया प्रस्तुतियों और डिजिटल संसाधनों के जरिये बच्चों को अधिक आकर्षक बना सकते हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए एक शिक्षक व दूसरी महिला अध्यापक का चयन बाद में किया जाएगा। इस मौके पर नोडल/प्रवक्ता डॉ. गोविंद प्रसाद, रवि नाथ, अलाउद्दीन, वंदना चौधरी आदि मौजूद रहे।