फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PM residence allotted in fake name

Basti News: फर्जी नाम पर पीएम आवास आवंटित, सचिव से होगी रिकवरी

Mon, 06 May 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 May 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
PM residence allotted in fake name
दुबौलिया ब्लॉक के पारा गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के पारा गांव में फर्जी नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है। बीडीओ ने जांच आख्या में बताया है कि तत्कालीन सचिव अरुण कुमार और वर्तमान सचिव शेषराम दिवाकर को दो अप्रैल 2024 को आदेश दिया गया है कि भुगतान की गई समस्त धनराशि को अविलंब जमा कराएं, लेकिन दोनों ने नौ अप्रैल तक् पत्र का कोई जवाब नहीं दिया।
इससे ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित कर्मी अपने पक्ष में कुछ भी नहीं कहना चाहते। बीडीओ ने बताया कि संबंधित के खिलाफ परियोजना निदेशक को कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया गया है। बैरागल निवासी कृष्ण मणि उपाध्याय ने डीएम से शिकायती की थी कि पारा निवासी मंगरू के आधार पर प्रधानमंत्री आवास का आवंटन हुआ है। योजना में लाभ देते समय मंगरू को भूमिहीन बताया गया है। आवास 21 दिसंबर 2020 को आवंटित किया गया, धनराशि भी निकाल ली गई। गांव में आवास बना ही नहीं है।
विज्ञापन

गांव में मंगरू नाम को कोई व्यक्ति निवास भी नहीं करता है। डीएम के आदेश पर मामले की जांच हुई। जिसमें पता चला की गांव में मंगरू नाम से कोई व्यक्ति निवास नहीं करता है। आवास निर्माण स्थल पर जांच के दौरान टिन शेड मिला जिसमें भूसा रखा हुआ मिला। बीडीओ ने बताया कि भुगतान हुई धनराशि पीडी ने माध्यम से जिम्मेदार सचिवों से वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed