फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PM Narendra Modi Will Inaugurate Second Phase of Saansad Khel Mahakumbh Today in Basti News in Hindi

Basti News: पीएम मोदी ने सांसद खेल महाकुंभ का किया उद्घाटन, बोले- देश की युवा शक्ति को होगा लाभ

Wed, 18 Jan 2023 02:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Jan 2023 02:55 PM IST
सार

खेल महाकुंभ में करीब 2,90,000 छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और 50,000 खिलाड़ी खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। 22 प्रकार के खेल और आठ प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आठ दिनों में होंगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नमो एप और डीडी स्पोर्ट्स पर हो रहा है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Will Inaugurate Second Phase of Saansad Khel Mahakumbh Today in Basti News in Hindi
पीएम मोदी। - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बजकर 20 मिनट पर वर्चुअल माध्यम से रिमोट दबाकर सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजन स्थल शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम के मंच से खिलाड़ियों और मौजूद जनसमूह को संबोधित किया।

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में पूरा देश और दुनिया एक नए भारत का गवाह बना। बदलते भारत ने दुनिया को हर क्षेत्र में अपनी ताकत का अहसास कराया है। पूरा विश्व स्वीकार करता है कि यह पीएम मोदी के कारण ही भारत ने दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता हासिल की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारी बस्ती महर्षि वशिष्ठ की पावन धरती है। यह साधना तप और त्याग की धरती है। खिलाड़ी के लिए उसका खेल भी एक साधना ही है, एक तपस्या है। सफल खिलाड़ी यह साधना करके ही विजय प्राप्त करता हुआ वह आगे बढ़ता है। सिद्धि हासिल करता है। मुझे खुशी है कि बस्ती में हमारे संसद की मेहनत से कितने विशाल खेल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि भारत के खेलों में परंपरागत पारंगत स्थानीय खिलाड़ियों को खेल महाकुंभ नई उड़ान का अवसर देंगे। मुझे बताया गया है कि भारत के करीब करीब दो सौ संसदीय क्षेत्र में इसी तरह स्पर्धा आयोजित की जा रही है। सांसद खेल महाकुंभ में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग सेंटर में आगे की ट्रेनिंग के लिए भी चुना जा रहा है। देश की युवा शक्ति को बहुत लाभ होगा।

इस महाकुंभ में ही 44000 से ज्यादा युवा हिस्सा ले रहे और मुझे बताया गया कि पिछले साल की तुलना में 3 गुना ज्यादा हैं। आप सभी मेरे सभी दोस्तों को इन खेलों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। अभी मुझे खो-खो देखने का अवसर मिला। हमारी बेटियां चतुराई के साथ और टीम भावना के साथ पूरी तरह खेल रही थी। मुझे भी खो-खो के खेल का आनंद प्राप्त करने का अवसर देने के लिए बहन सभी बेटियों को बधाई देता हूं, उनका अभिनंदन करता हूं।

उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ की और विशेष बात है कि इसमें बड़ी संख्या में हमारी बेटियां भी हिस्सा ले रही है और मुझे विश्वास है बस्ती पूर्वांचल यूपी और देश की बेटियां ऐसे ही राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आती रहेगी। अभी कुछ दिन पहले ही हमने देखा है कि हमारे देश की महिला क्रिकेट की कप्तान शेफाली वर्मा ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर एक ही ओवर में 25 रन बना डाला। ऐसे ही कितना सारा टैलेंट भारत के कोने-कोने में छिपा है। स्पोर्ट्स टैलेंट को तलाशने, तराशने में इस तरह के सांसद खेल महाकुंभ की बड़ी भूमिका है।
 

बता दें कि खेल महाकुंभ में करीब 2,90,000 छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और 50,000 खिलाड़ी खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। 22 प्रकार के खेल और आठ प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आठ दिनों में होंगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नमो एप और डीडी स्पोर्ट्स पर हो रहा है।

जिला स्तर पर 18 से 28 जनवरी तक खेल महाकुंभ चलेगा। इसमें क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर की दौड़, चक्का फेंक, गोला फेंक, लॉन्ग जंप, हाई जंप, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम बोर्ड, ताइक्वांडो सहित 22 प्रकार के खेल होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत, निबंध, गायन, काव्यपाठ, पोस्टर सहित आठ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed